| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
एक बार फिर से sportsjharkhand.com की खबर पर मुहर लग गई है। खेल सचिव सह झारखंड राज्य खेल प्रोत्साहन सोसायटी (JSSPS) के कार्यकारिणी समिति (EC) के अध्यक्ष ने JSSPS द्वारा जारी सिक्यूरिटी टेंडर की पूरी प्रक्रिया को गलत बताते हुए रद्द कर दिया है और आदेश दिया है कि नया टेंडर तुरंत जारी किया जाए। पता हो कि मई माह में जारी टेंडर को JSSPS के लोकल मैनेजमेंट कमिटी (LMC) के कनीय अधिकारियों ने टेंडर की शर्तों का उल्लंघन कर पसंदीदा वेंडर को वर्कऑर्डर दे दिया था। मामले में पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के मंत्री के हस्तक्षेप के बाद पूरे मसले पर श्रम विभाग से मार्गदर्शन मांगा गया था। इसी मार्गदर्शन के आलोक में गुरुवार को खेल सचिव मनोज कुमार ने विभागीय मंत्री के निर्देशानुसार टेंडर को रद्द करते हुए जल्द से जल्द नया टेंडर जारी करने का आदेश दिया है। पता हो कि सुरक्षाकर्मियों को बोनस दिए जाने की शर्त टेंडर में होने के बावजूद ऐसे वेंडर को काम एलॉट कर दिया था, जिसने बोनस की रकम को अपने वित्तीय प्रस्ताव में शामिल ही नहीं किया था।
श्रम विभाग ने टेंडर की शर्तों का उल्लंघन माना
सिक्यूरिटी टेंडर में बोनस का मसला sportsjharkhand.com द्वारा उठाए जाने के बाद सरकार के अधिकारियों की तंद्रा टूटी थी। इसके बाद मामले की विभाग स्तर पर जांच की गई और पाया गया कि बोनस समेत पूरे मसले पर श्रम विभाग से मार्गदर्शन मांगा जाए। इसलिए फाइल श्रम विभाग को भेजी गई। श्रम विभाग के अधिकारियों ने टेंडर की प्रक्रिया में बोनस संबंधित शर्तों व तय नियमों के प्रतिकूल जाकर निर्णय लिए जाने की पुष्टि की और अपना मंतव्य खेल विभाग को सौंपा। इसी मंतत्य के आधार पर खेल विभाग ने टेंडर को रद्द करते हुए नया टेंडर जारी करने का आदेश दिया है।
अब मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के सभी सुरक्षाकर्मियों को मिलेगा बोनस
सरकार के इस निर्णय के बाद ये तय हो गया है कि मेगा पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की सुरक्षा में लगे सभी 140 सुरक्षाकर्मियों को अब साल में एक बार बोनस जरूर मिलेगा। पहले किसी भी सुरक्षाकर्मी को बोनस नहीं मिलता था। एलएमसी के कुछ अधिकारियों ने साजिश रचकर बोनस नहीं देनेवाले वेंडर को काम एलॉट कर दिया था। सरकार के इस निर्णय के बाद मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
गलत निर्णय लेने वाले अधिकारियों पर क्या होगी कार्रवाई ?
टेंडर प्रक्रिया तो रद्द कर दी गई लेकिन गलत निर्णय लेनेवाले LMC के अधिकारियों पर क्या कार्रवाई होगी ? क्या इन अधिकारियों ने पहली बार ऐसा कुकर्म किया है या पूर्व से ऐसा कुकर्म करते आ रहे हैं। पूरे मसले की भी विस्तृत जांच होनी चाहिए की LMC के CEO राठौड़, अनिल, राखी, विक्रांत व अन्य अधिकारियों पर क्या और कब कार्रवाई होगी ? ये यक्ष प्रश्न बना हुआ है।
इस विषय को sportsjharkhand.com ने प्रमुखता से उठाया था।
नीचे देखें लिंक….
शर्मनाक प्रयास
मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के 135 सुरक्षाकर्मियों को केंद्र सरकार के निर्देशों के मुताबिक मिलना था “बोनस”, JSSPS की टेंडर कमिटी बोनस “डकारने” की तैयारी में
चहेते वेंडर को काम दिलाने के लिए NIT की शर्तों और श्रम विभाग के आदेश का हो रहा खुल्लमखुल्ला उल्लंघन
sportsjharkhand.com की खबर पर खेल मंत्री हफीजुल हसन ने लगाई मुहर, JSSPS को पत्र लिखकर सिक्युरिटी टेंडर तत्काल रद्द करने का दिया आदेश
JSSPS की टेंडर कमिटी ने NIT के शर्तों के प्रतिकूल जाते हुए 135 सुरक्षाकर्मियो की हकमारी कर अपने चहेते वेंडर को दिया था LOI
sportsjharkhand.com EXCLUSIVE
सिक्यूरिटी टेंडर को लेकर खेल मंत्री और JSSPS की टेंडर कमिटी आमने-सामने : खेल मंत्री ने पत्र लिखकर आदेश दिया टेंडर रद्द करो, LMC के CEO ने कहा टेंडर कमिटी का निर्णय सही, एक्जीक्यूटिव कमिटी के पास निर्देश के लिए भेजी फाइल






