| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
15 से 17 सितंबर तक रांची में राज्य स्तरीय स्क्वैश रैकेट चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। इस चैंपियनशिप में 92 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। रांची के अलबर्ट एक्का चौक के समीप क्रॉस स्क्वैश रैकेट कोर्ट में यह प्रतियोगिता आयोजित होगी। चैंपियनशिप का उद्घाटन झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव मधुकांत पाठक और कोषाध्यक्ष शिवेंद्र नाथ दुबे संयुक्त रूप से करेंगे। उद्घाटन मैच बालक ग्रुप 11 के अनय चंदक और वंशज सिंघानिया के बीच खेला जाएगा।






