| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
खबर का असर
28 अप्रैल को sportsjharkhand.com पर 386 कैडेट्स की पढ़ाई 1 अप्रैल से बंद होने की खबर छपने के बाद झारखंड राज्य खेल प्रोत्साहन सोसायटी (JSSPS) प्रबंधन हरकत में आया है। आनन फानन में तात्कालिक तौर पर कैडेट्स की CBSE के तर्ज पर स्थानीय शिक्षकों की मदद से कोचिंग क्लास 1 मई से शुरू कर दी गई। नामांकन में अभी कुछ और वक्त लगेगा इसलिए कोचिंग की तात्कालिक व्यवस्था की गई है। कई स्कूल प्रबंधन से कैडेट्स के समयानुसार नामांकन की बात चल रही है। गर्मी छुट्टी से पहले सभी कैडेट्स का नामांकन स्कूल में कराए जाने का प्रयास किया जा रहा है।
शर्मनाक !
LMC के अफसरों द्वारा कट मनी फरियाने के चक्कर में JSSPS के 386 कैडेट्स की पढ़ाई 1 अप्रैल से बंद, परेशान अभिभावक कैडेट्स को घर ले जाने पर अड़े
देखें लिंक….
कैडेट्स व अभिभावकों को डरा अपनी मर्जी थोपने में जुटे हैं LMC के CEO और SMC के सदस्य
करियर बनाने के सुनहरे सपनों के साथ JSSPS आया था, अब परिस्थितियां ऐसी बन गईं हैं कि न चाहते हुए भी खेलगांव छोड़कर जा रहा हूं – प्रभात
चाईबासा से आए अभिभावकों ने किसी की भी नहीं सुनी, अपने बच्चे को साथ लेते गए







