| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
धुर्वा स्थित JSCA क्रिकेट स्टेडियम का भूमिपूजन करनेवाले रांची जिला क्रिकेट संघ (RDCA) के पूर्व सचिव सुनील कुमार सिंह लगभग एक दशक बाद सोमवार 1 मई 2023 को स्टेडियम पहुंचे। स्मृति कप क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजन के लिए JSCA स्टेडियम का आवंटन कराने के लिए उन्होंने आवेदन दिया। सुनील कुमार सिंह के साथ मशहूर PIL कर्ता सह क्रिकेट प्रशासक आदित्य वर्मा में मौजूद रहे। पूरे 9 साल 340 दिन बाद जब सुनील कुमार सिंह स्टेडियम पहुंचे तो बताया गया कि अध्यक्ष और सचिव मौजूद नहीं हैं। फिर ऑफिस में आवेदन जमा कराया और पावती पाई। इस दौरान आदित्य वर्मा ने JSCA सचिव पिंटू दा से टेलीफोन पर बात की और स्टेडियम उपलब्ध कराने का आग्रह किया। दोनों लगभग दो घंटे तक JSCA में रहे, इस दौरान उन्होंने लंच लिया और JSCA व CCC से जुड़े कई पदाधिकारियों व सदस्यों से मुलाकात की। कई ने तो दिल खोलकर स्वागत किया वहीं कुछ लोग कन्नी काटते नजर आए और कुछ लोगों के सीने पर सांप भी लोटते रहे।
सब दिन होत न एक समाना…
पता हो कि 25 जून 2009 को स्टेडियम निर्माण का भूमि पूजन सुनील कुमार सिंह ने ही किया था और 25 मई 2013 को AGM सह चुनाव लड़ने के बाद उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था।
JSCA जाने के दौरान आदित्य वर्मा द्वारा बनाया गया वीडियो







