| रांची sportsjharkhand.com टीम |
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में उम्र व शिक्षा में वांछित योग्यता नहीं रखनेवाले 8 खिलाड़ियों की नियुक्ति का रास्ता साफ कर दिया है। sportsjharkhand.com खिलाड़ियों के हित में लगातार खबरों के माध्यम से अधिकारियों की मंशा को कठघरे में खड़ा कर रहा था। हमें खुशी है कि हमारी खबरों का असर हुआ और खिलाड़ियों के साथ न्याय होता हुआ दिख रहा है। अभी नियुक्ति पत्र दिए जाने की औपचारिकता शेष है। पता हो कि 24 दिसंबर को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में अनुशंसा समिति की हुई बैठक में इन 8 खिलाड़ियों को सशर्त नियुक्ति की अनुमति दी गई थी। लेकिन अधिकारियों की शिथिलता के कारण ये मामला लटका हुआ था। इन आठ खिलाड़ियों में एक को सब इंस्पेक्टर व 7 को सिपाही के पद पर नियुक्ति मिलेगी।
इन 3 खिलाड़ियों के लिए शैक्षणिक योग्यता को क्षांत किया गया : फरजाना खान, सरिता तिर्की और लखन हांसदा.
इन 5 खिलाड़ियों के लिए उम्र योग्यता को क्षांत किया गया : के भाग्यवती चानू, दिनेश कुमार, लवली चौबे, कृष्णा खलखो और के विजय कुमार.
अनुशंसा समिति द्वारा अनुशंसित 4 और खिलाड़ियों को भी है नियुक्ति का इंतज़ार
24 दिसंबर के बाद से ही चार अन्य खिलाड़ी मधुमिता कुमारी, रितेश आनंद (दोनों को सब इंस्पेक्टर), विप्लव कुमार झा व सुकमती पूर्ति को भी नियुक्ति पत्र मिलने का इंतज़ार है।
16 अन्य खिलाड़ियों की नियुक्ति का पेंच बरकार
खेल विभाग के काबिल अफसरों के कारण 16 अन्य खिलाड़ियों की सीधी नियुक्ति का मामला रुका पड़ा है। पता नहीं अधिकारियों की तंद्रा कब भंग होगी और दस्तावेज़ को जांचेंगे। सिर्फ दस्तावेज़ जांचने की औपचारिकता को पूरा कर अनुशंसा समिति की सहमति लेनी है।
इसी से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें ⇓
…झूठा है तेरा (आपका) वादा… वादा तेरा वादा… वादे पे तेरे… बेवजह मारा जा रहा 13 खिलाड़ियों का हक़…
28 खिलाड़ियों को सीधी नौकरी दी, 12 की रोकी, इसके अलावा 16 अन्य खिलाड़ियों की नियुक्ति प्रक्रिया भी अधर में







