रांची
|


पूरे राज्य में ओलंपिक दिवस कार्यक्रम बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया। मोरहबादी स्थित महात्मा गांधी की प्रतीमा के समक्ष झारखंड ओलंपिक संघ की ओर से टोक्यो ओलंपिक 2021 मे भाग ले रहे भारतीय खिलाड़ियों के उत्साहवर्द्धन हेतु हस्ताक्षर अभियान चलाया गया एवं सेल्फी प्वाइंट पर तस्वीर खींच कर शुभकामनाएं देकर देश का नाम ऊंचा करने के लिए अधिक से अधिक पदक जीतने का संदेश भेजा। सेल्फी प्वाइंट पर खेल प्रशासकों व खिलाड़ियों ने बड़े ही उत्साह के साथ सेल्फी भी ली। कार्यक्रम में जेओए के वरीय उपाध्यक्ष अनिल जायसवाल, केके सिंह, महासचिव मधुकांत पाठक, कोषाध्यक्ष शिवेन्दु दुबे समेेत खेल विभाग के कई पदाधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे। धनबाद, लोहरदगा, सिमडेगा, जमशेदपुर और अन्य शहरों में भी कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
झारखंड फेंसिंग एसोसिएशन और झारखंड राज्य टेबल टेनिस एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में मोरहाबादी स्थित बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम के तलवारबाजी सेंटर परिसर में परियावरण संरक्षण के निमित्त वृक्षारोपण किया। इसमें कुछ फलदार और आक्सिजन पौधे शामिल है। इस अवसर पर झारखंड फेंसिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष अर्जित आंनद, झारखंड टेबल टेनिस संघ के चेयरमैन जितेन्द्र सिंह ने संयुक्त रुप से पौधा लगाया। इस अवसर पर टीटी संघ के एसोसिएट वाईस प्रेसिडेंट अमित कुमार सिंह, सुदीप्तो मुखर्जी, संयुक्त सचिव नीरज कुमार, कोषाध्यक्ष संजेश मोहन ठाकुर, करमवीर उरांव, चंचल भट्टाचार्य, संयुक्त सचिव सुशीला कुजूर के साथ साथ सीनियर खिलाड़ियों मनोज उरांव, अभिजीत तिर्की, मोतीलाल उरांव, अंशु तिर्की, धर्मेन्द्र केरकेट्टा, रोहन उराँव आदि ने वृक्षारोपण मे भाग लिया।