| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
24 से 31 मार्च तक जम्मू में आयोजित खेलो इंडिया वोमेन्स वुशु लीग सब जूनियर नेशनल प्रतियोगिता में झारखंड के खिलाड़ियों ने कुल दो कांस्य पदक जीते।
गौरतलब है कि इस प्रतियोगिता में झारखंड के कुल दस सब जूनियर खिलाड़ी भाग ले रहे थे। झारखंड की ओर से खेलते हुए सपना कुमारी 33 किलो भार वर्ग और सोनका कुमारी 36 किलो भार वर्ग ने कांस्य पदक जीता है।
इन विजेता खिलाड़ियों की सफलता पर झारखंड वुशु एसोसिएशन के प्रेसिडेंट डॉ प्रदीप वर्मा सहित चंचल भट्टाचार्य, डॉ कविता सिंह,उदय साहू समेत खेल पदाधिकारीयों ने बधाई दी है।







