| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
27वीं हीरोज नेशनल सीनियर वोमेन्स फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 26 मार्च से 8 अप्रैल तक भिलाई में आयोजित किया जा रहा है। इस टूर्नामेंट में देश के 36 टीमें हिस्सा ले रही है। प्रतियोगिता का हिस्सा झारखंड की टीम भी है ओर लगातार झारखंड की टीम बेहतर प्रदर्शन कर रही है। इसी कड़ी में आज खेले गए ग्रुप 4 के अपने मुकाबले में झारखंड टीम ने दिल्ली को रोमांचक मुकाबले में 3-2 से पराजित किया है।
लगातार तीसरा जीत
झारखंड फुटबॉल टीम का यह लगातार तीसरा जीत है। बताते चलें कि ग्रुप फोर में छत्तीसगढ़, लद्दाख, जम्मू कश्मीर, दिल्ली, मध्य प्रदेश और झारखंड की टीम है। झारखंड टीम की इस उपलब्धि पर फुटबॉल एसोसिएशन से जुड़े पदाधिकारियों ने खुशी जाहिर की है और पूरी टीम को बधाई दी है साथ ही आनेवाले प्रतिस्पर्धा के लिए शुभकामनाएं भी दी है।







