खेलो इंडिया WOMENS वुशु लीग सब जूनियर नेशनल : झारखंड की झोली में दो कांस्य पदक

खेलो इंडिया WOMENS वुशु लीग सब जूनियर नेशनल : झारखंड की झोली में दो कांस्य पदक
रांची

टीम sportsjharkhand.com

24 से 31 मार्च तक जम्मू में आयोजित खेलो इंडिया वोमेन्स वुशु लीग सब जूनियर नेशनल प्रतियोगिता में झारखंड के खिलाड़ियों ने कुल दो कांस्य पदक जीते।

गौरतलब है कि इस प्रतियोगिता में झारखंड के कुल दस सब जूनियर खिलाड़ी भाग ले रहे थे। झारखंड की ओर से खेलते हुए सपना कुमारी 33 किलो भार वर्ग और सोनका कुमारी 36 किलो भार वर्ग ने कांस्य पदक जीता है।

इन विजेता खिलाड़ियों की सफलता पर झारखंड वुशु एसोसिएशन के प्रेसिडेंट डॉ प्रदीप वर्मा सहित चंचल भट्टाचार्य, डॉ कविता सिंह,उदय साहू समेत खेल पदाधिकारीयों ने बधाई दी है।