Friday, November 20, 2026
  • Login
Sports Jharkhand
  • Home
  • Love All
  • Awards
    • Arjuna
    • Dronacharya
    • Dhyanchand Award
    • Khel Ratna
    • Padma Award
  • Infrastructure
  • Documents
  • Gallery
    • Photo Gallery
    • Newspaper Clips
  • Upcoming Events
No Result
View All Result
  • Home
  • Love All
  • Awards
    • Arjuna
    • Dronacharya
    • Dhyanchand Award
    • Khel Ratna
    • Padma Award
  • Infrastructure
  • Documents
  • Gallery
    • Photo Gallery
    • Newspaper Clips
  • Upcoming Events
No Result
View All Result
Sports Jharkhand
No Result
View All Result
Home SPORTSJHARKHAND.com EXCLUSIVE

उलगुलान की धरती खूंटी में खेल से खिलवाड़ : ITDA योजना से 400 मीटर की जगह 421 मीटर का बनाया गया सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक छह माह में ही बर्बादी के कगार पर, sportsjharkhand के सवालों पर DC ने थामी चुप्पी

जिला परिषद अध्यक्ष ने खोला मोर्चा, कहा - खूंटी के खिलाड़ियों के साथ क्रूर मजाक बर्दास्त नहीं

Sushil Singh Mantu by Sushil Singh Mantu
15-10-2024 @ 12:28 PM
in SPORTSJHARKHAND.com EXCLUSIVE
0 0
A A
0
उलगुलान की धरती खूंटी में खेल से खिलवाड़ : ITDA योजना से 400 मीटर की जगह 421 मीटर का बनाया गया सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक छह माह में ही बर्बादी के कगार पर, sportsjharkhand के सवालों पर DC ने थामी चुप्पी
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter
image_pdfimage_print
खूंटी/रांची

टीम sportsjharkhand.com 

अधिकारियों और दलालों के नापाक गंठजोड़ की बदौलत खेल के नाम पर झारखंड में खिलवाड़ जारी है। उलगुलान की धरती खूंटी में खिलाड़ियों के कल्याण के नाम पर करोड़ों रुपए की लागत से अधिकारियों और दलालों ने 400 मीटर की जगह 421 मीटर की सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक बनाकर इस खेल का प्रशासन देख रही संस्थाओं के समझ नई चुनौतियां पेश कर दी हैं। एथलेटिक्स खेल से जुड़े प्रशासक सकते में हैं। चार पांच माह पहले खूंटी के इस 6 लेन के ट्रैक को मान्यता दिलाने के लिए एक बैठक रांची में हुई थी। तक पेट्रोल कार में डीजल भरवाने वाले कबिलांठ IAS अधिकारी ने तर्क दिया था कि 421 मीटर का बन गया है तो क्या हुआ आप यहां सिर्फ 100 मीटर का इवेंट कराइए। एथलेटिक्स के प्रशासक और खिलाड़ी इस सदमे से अभी उबरे भी नहीं थे कि सिंथेटिक ट्रैक छह माह में ही दम तोड़ते हुए उखड़ने लगा। कम से कम दो दर्जन से ज्यादा जगहों पर ट्रैक कंक्रीट को छोड़कर बाहर आ चुकी है। (देखें तस्वीर) पता हो कि इसी वर्ष फरवरी मार्च माह में एकीकृत जनजातीय विकास एजेंसी (ITDA) के फंड से करोड़ों रुपए खर्च कर एथलेटिक्स ट्रैक का निर्माण कराया गया है। इसे बनाने में किसी भी तरह की तकनीकी मापदंडों का ख्याल नहीं रखा गया फलस्वरूप ट्रैक उखड़ने लगा है। जगह जगह ट्रैक उखड़ने से अभ्यास के दौरान खिलाड़ियों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ गई है। 

मामला सामने आने के बाद जहां एक ओर खूंटी उपायुक्त लोकेश मिश्रा ने चुप्पी थाम ली है वहीं खूंटी जिला परिषद के मसीह मुंडा ने  मोर्चा खोल दिया है। मसीह मुंडा ने कहा कि खूंटी के खिलाड़ियों के साथ ये क्रूर मजाक बर्दास्त नहीं किया जाएगा। भ्रष्टाचार करनेवालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

 

उलगुलान की धरती खूंटी में खेल से खिलवाड़ : ITDA योजना से 400 मीटर की जगह 421 मीटर का बनाया गया सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक छह माह में ही बर्बादी के कगार पर, sportsjharkhand के सवालों पर DC ने थामी चुप्पी

उलगुलान की धरती खूंटी में खेल से खिलवाड़ : ITDA योजना से 400 मीटर की जगह 421 मीटर का बनाया गया सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक छह माह में ही बर्बादी के कगार पर, sportsjharkhand के सवालों पर DC ने थामी चुप्पी उलगुलान की धरती खूंटी में खेल से खिलवाड़ : ITDA योजना से 400 मीटर की जगह 421 मीटर का बनाया गया सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक छह माह में ही बर्बादी के कगार पर, sportsjharkhand के सवालों पर DC ने थामी चुप्पी

 

सिंथेटिक ट्रैक में दर्जनों खामियां

कंक्रीट के बाद अलकतरा की लेयर नहीं चढ़ाई गई। सिंथेटिक ट्रैक बिछाने में प्रॉपर लेयरिंग नहीं की गई ना ही अच्छी क्वालिटी की एडहेसिव (चिपकाने वाला पदार्थ) उपयोग में लाई गई। मोड़ पर ट्रैक का कर्व इतना ज्यादा है कि खिलाड़ी स्पीड में दौड़ ही नहीं सकते। ट्रैक की प्रॉपर मार्किंग (100 मीटर, हर्डल, 800 मीटर आदि) ही नहीं की गई है। कई जगहों पर लेन की मार्किंग पूरी तरह से गायब हो चुकी है। ट्रैक से ऊंचा फुटबॉल का मैदान हो गया है, जिससे कई जगहों पर मिट्टी ट्रैक पर आ जा रही है और ट्रैक खराब हो रहा है।

 

कोढ़ में खुजली ! अब लाखों की लागत से बिछाया जा रहा मोथा घास

सिंथेटिक ट्रैक के दम तोड़ने के बाद पिछले एक माह से एथलेटिक्स ट्रैक से जुड़े फुटबॉल ग्राउंड में बरमूडा घास की बजाय मोथा (जंगली/देहाती) घास लगाया जा रहा है। घास लगाए जाने का ठेका रूट्स फाउंडेशन नामक NGO को दिया गया है। (देखें तस्वीर) बताया जाता है कि रूट्स फाउंडेशन पर खूंटी में पदस्थापित एक आलाधिकारी की नजरे इनायत है इसलिए फाउंडेशन मनमानी कर रहा है। 

उलगुलान की धरती खूंटी में खेल से खिलवाड़ : ITDA योजना से 400 मीटर की जगह 421 मीटर का बनाया गया सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक छह माह में ही बर्बादी के कगार पर, sportsjharkhand के सवालों पर DC ने थामी चुप्पी

 

क्या कहते हैं जिम्मेवार

लोकेश मिश्रा, उपायुक्त, खूंटी ने इस विषय पर sportsjharkhand.com के सवालों पर चुप्पी थाम ली है। विभिन्न माध्यमों से बार बार प्रयास के बावजूद उन्होंने अपना पक्ष नहीं रखा। 

 

——————————————————–

 

“ये खूंटी के खिलाड़ियों के साथ क्रूर मजाक है। एथलेटिक्स ट्रैक का निर्माण ITDA योजनान्तर्गत कराया गया है। आपके द्वारा अनियमितता की शिकायत संज्ञान में आई है। वरीय पदाधिकारियों से मिलकर भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी, इसका विश्वास दिलाता हूं”

मसीह गुडिया, अध्यक्ष, जिला परिषद, खूंटी

 


 

“निर्माण से पहले या निर्माण के दौरान ना तो भारतीय एथलेटिक्स ना ही झारखंड एथलेटिक्स संघ से कोई तकनीकी सहयोग मांगा गया। स्टेडियम बनने के बाद हमसे “मान्यता” का देने का दबाव बनाया गया। हम गलत को सही नहीं बता सकते”

मधुकांत पाठक, कोषाध्यक्ष, भारतीय एथलेटिक्स सह अध्यक्ष झारखंड एथलेटिक्स संघ

 


 

“निर्माण के दौरान हमलोगों ने काम करा रही एजेंसी को कई बार आगाह किया कि काम गलत हो रहा है लेकिन एजेंसी ने हमारी एक नहीं सुनी। जिस तरह का ट्रैक बिछा है, साल भर में सब खत्म हो जाएगा”

दशरथ महतो, सचिव, खूंटी जिला एथलेटिक्स संघ

Tags: 421 मीटर का एथलेटिक्स ट्रैकAthleticsIndia AthleticsJharkhand Athletics AssociationKhuntiKhunti DCSynthetic Athletic Trackखूंटीखूंटी उपायुक्तखेल से खिलवाड़झारखंड एथलेटिक्स संघ
Sushil Singh Mantu

Sushil Singh Mantu

Next Post
रन फॉर फिटनेस, रन फॉर फन टैगलाइन के साथ टाटा स्टील जमशेदपुर हॉफ मैराथन का 9वां संस्करण 24 नवंबर को

रन फॉर फिटनेस, रन फॉर फन टैगलाइन के साथ टाटा स्टील जमशेदपुर हॉफ मैराथन का 9वां संस्करण 24 नवंबर को

Contact Address:

236, Janak Nagar, Hesal
PO : Hehal
Ranchi, Jharkhand
PIN : 834005

Reach us at

+91 9470777777
sportsjharkhand@gmail.com
info@sportsjharkhand.com
www.sportsjharkhand.com

Popular Keywords

10 X Rifle Club11वीं सीनियर राष्ट्रीय ड्रैगन बोट रेसिंग प्रतियोगिता 202313वीं झारखंड स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप13वीं हॉकी इंडिया जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप13वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सीनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप 202314वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला और पुरुष चॉकबॉल प्रतियोगिता15वीं झारखंड स्टेट फेंसिंग चैंपियनशिप15वीं राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता15वीं स्टेट तीरंदाजी प्रतियोगिता 202316वां राज्यस्तरीय सीनियर महिला17th Junior Athletics1972 Munich Olympic1980

Recent News

खेल निदेशालय ने दिवंगत प्रशिक्षक प्रतिमा बरवा का संविदा विस्तार नहीं करने पर सिमडेगा DSO से कारण पृच्छा की

खेल निदेशालय ने दिवंगत प्रशिक्षक प्रतिमा बरवा का संविदा विस्तार नहीं करने पर सिमडेगा DSO से कारण पृच्छा की

November 19, 2026
गुलाम रब्बानी झारखंड फुटबॉल संघ की कमान 1 नवंबर को परिजनों को सौंपने की तैयारी में जुटे, पूर्व मंत्री सह अध्यक्ष मिथिलेश ठाकुर निपटाए जाएंगे

गुलाम रब्बानी झारखंड फुटबॉल संघ की कमान 1 नवंबर को परिजनों को सौंपने की तैयारी में जुटे, पूर्व मंत्री सह अध्यक्ष मिथिलेश ठाकुर निपटाए जाएंगे

October 28, 2026

© 2020 All Rights Reserved Sports Jharkhand - Developed by PV Web Solution.

  • Home
  • Love All
  • Awards
    • Arjuna
    • Dronacharya
    • Dhyanchand Award
    • Khel Ratna
    • Padma Award
  • Infrastructure
  • Documents
  • Gallery
    • Photo Gallery
    • Newspaper Clips
  • Upcoming Events
  • Login

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In