| जमशेदपुर |
टाटा स्टील जमशेदपुर हाफ मैराथन का नौवां संस्करण 24 नवंबर को ‘रन फॉर फिटनेस, रन फॉर फन’ थीम के साथ आयोजित की जाएगी। इस वर्ष 2 किमी की परिवार-मैत्रीपूर्ण और गैर-प्रतिस्पर्धी दौड़ ‘आनंद रन’ का आयोजन भी किया जाएगा। ‘आनंद रन’ सभी आयु वर्ग के प्रतिभागियों के लिए खुली रहेगी। इसके अलावा 5 किमी और 10 किमी की दौड़ का आयोजन भी होगा जिसमें प्रतिभागी अपनी सीमाओं को और आगे ले जाने का प्रयास कर सकते हैं। करीब 10 लाख रुपए की कुल पुरस्कार राशि में हाफ मैराथन के विजेता को 1 लाख रुपए का इनाम मिलेगा। पता हो कि 2023 के रन-ए-थॉन में 18 राज्यों से 5,739 प्रतिभागियों ने भाग लिया था।
मुख्य आयोजन से पहले 22 और 23 नवंबर को एक एक्सपो का आयोजन करेगा। सभी प्रतिभागियों को गुडी बैग, टी-शर्ट और रिफ्रेशमेंट बॉक्स प्रदान किए जाएंगे। ‘फिट फैमिली’ श्रेणी में (जहां एक परिवार में न्यूनतम चार सदस्य—स्वयं, जीवनसाथी, बच्चे और माता-पिता शामिल हो) प्रतिभागियों को 10 प्रतिशत छूट मिलेगी। इसके अलावा, ‘फिट टुगेदर’ श्रेणी में, यदि किसी समूह में न्यूनतम 20 व्यक्ति (कॉर्पोरेट, क्लब, और संस्थानों से) शामिल होते हैं, तो उन्हें 15 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।
“हमें खेलों की शक्ति में अटूट विश्वास है, जो समुदायों को एकजुट और प्रेरित करता है। इसलिए, हम खेलों को बढ़ावा देने के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। टाटा स्टील को ऐसे आयोजनों के दौरान आम लोगों का अपार समर्थन मिलता है, जो हमें हर बार अपने प्रयासों में और अधिक संकल्प के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है”
चाणक्य चौधरी, वाइस प्रेसिडेंट, कॉर्पोरेट सर्विसेज, टाटा स्टील







