| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
चीन में आयोजित एशियन गेम्स के लिए खेल मंत्रालय की ओर से विभिन्न टीम के साथ कोच और सहायक स्टाफ की घोषणा की गई है। भारत सरकार के खेल मंत्रालय की ओर से जारी लिस्ट में झारखंड के दो कोच का नाम भी शामिल है।




भारतीय वॉलीबॉल पुरुष टीम के मुख्य कोच झारखंड के डॉ जयदीप सरकार को बनाए गए हैं। इसके साथ ही तीरंदाजी (महिला) टीम के कोच की लिस्ट में पूर्णिमा महतो का भी नाम शामिल है। झारखण्ड के दो कोच के शामिल होने पर सूबे के खेल पदाधिकारीयों और खेल प्रेमियों ने खुशी जाहिर की है।







