19वीं एशियाई खेल : झारखंड की पूर्णिमा महतो तीरंदाजी और जयदीप सरकार वॉलीबॉल टीम के होंगे कोच

19वीं एशियाई खेल : झारखंड की पूर्णिमा महतो तीरंदाजी और जयदीप सरकार वॉलीबॉल टीम के होंगे कोच
रांची

टीम sportsjharkhand.com

चीन में आयोजित एशियन गेम्स के लिए खेल मंत्रालय की ओर से विभिन्न टीम के साथ कोच और सहायक स्टाफ की घोषणा की गई है। भारत सरकार के खेल मंत्रालय की ओर से जारी लिस्ट में झारखंड के दो कोच का नाम भी शामिल है।

भारतीय वॉलीबॉल पुरुष टीम के मुख्य कोच झारखंड के डॉ जयदीप सरकार को बनाए गए हैं। इसके साथ ही तीरंदाजी (महिला) टीम के कोच की लिस्ट में पूर्णिमा महतो का भी नाम शामिल है। झारखण्ड के दो कोच के शामिल होने पर सूबे के खेल पदाधिकारीयों और खेल प्रेमियों ने खुशी जाहिर की है।