| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग द्वारा राज्य में खेलो झारखंड अंतर्गत राज्य के सैकड़ों प्रखंडों में प्रखंड स्तरीय प्री सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन का समापन हो चुका है। अब इसी टूर्नामेंट में राज्य भर में जिला स्तरीय टूर्नामेंट का आयोजन हो रहा है। रांची में भी इस टूर्नामेंट का आयोजन जारी है। रांची के बरियातू स्थित प्लस टू बालिका उच्च विद्यालय में आज बुधवार को जिला स्तरीय बालिका वर्ग के सेमीफाइनल के दो मैच खेले गए, सेमीफाइनल के बाद फाइनल मुकाबला भी आज ही खेला गया।


दिन का पहला सेमीफाइनल का मुकाबला ओरमांझी और चान्हो के बीच खेला गया। इस मैच को चान्हो की टीम ने ओरमांझी को तीन गोल से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। जबकि दिन का दूसरा मैच कांके और रांची सदर के बीच खेला गया। इस मैच में रांची सदर को कांके ने एक गोल से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।


कांके और चान्हो के बीच फाइनल मुकाबला
सेमीफाइनल के बाद आज ही फाइनल मैच कांके और चान्हो के बीच खेला गया। फाइनल मुकाबला कांके की टीम ने चान्हो को 5-0 से पराजित कर जीता है। बताते चलें कि प्रमंडल स्तर पर अब कांके की टीम प्रतिनिधित्व करेगी।


स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखण्ड के द्वारा झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद रांची के तत्वाधान में जिला स्तरीय 62वीं सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता 2023 संपन्न हुई।




विजेता टीमें दक्षिण छोटानगपुर की टीम से 31 जुलाई से 2 अगस्त तक रांची में होने वाली प्रमंडल स्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता 23-24 में भाग लेंगे।







