रांची प्री सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता के बालिका वर्ग का खिताब HS कुम्हारिया कांके को वहीं बालक वर्ग में रातू और बुंडू की टीम बनी विजेता

रांची प्री सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता के बालिका वर्ग का खिताब HS कुम्हारिया कांके को वहीं बालक वर्ग में रातू और बुंडू की टीम बनी विजेता
रांची

टीम sportsjharkhand.com

स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग द्वारा राज्य में खेलो झारखंड अंतर्गत राज्य के सैकड़ों प्रखंडों में प्रखंड स्तरीय प्री सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन का समापन हो चुका है। अब इसी टूर्नामेंट में राज्य भर में जिला स्तरीय टूर्नामेंट का आयोजन हो रहा है। रांची में भी इस टूर्नामेंट का आयोजन जारी है। रांची के बरियातू स्थित प्लस टू बालिका उच्च विद्यालय में आज बुधवार को जिला स्तरीय बालिका वर्ग के सेमीफाइनल के दो मैच खेले गए, सेमीफाइनल के बाद फाइनल मुकाबला भी आज ही खेला गया।

दिन का पहला सेमीफाइनल का मुकाबला ओरमांझी और चान्हो के बीच खेला गया। इस मैच को चान्हो की टीम ने ओरमांझी को तीन गोल से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। जबकि दिन का दूसरा मैच कांके और रांची सदर के बीच खेला गया। इस मैच में रांची सदर को कांके ने एक गोल से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।

कांके और चान्हो के बीच फाइनल मुकाबला

सेमीफाइनल के बाद आज ही फाइनल मैच कांके और चान्हो के बीच खेला गया। फाइनल मुकाबला कांके की टीम ने चान्हो को 5-0 से पराजित कर जीता है। बताते चलें कि प्रमंडल स्तर पर अब कांके की टीम प्रतिनिधित्व करेगी।

स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखण्ड के द्वारा झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद रांची के तत्वाधान में जिला स्तरीय 62वीं सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता 2023 संपन्न हुई।

प्रतियोगिता का दुसरा फाइनल अंडर-14 बालक वर्ग का संत जॉन्स फुटबॉल स्टेडियम में खेला गया। जहां बीसी विद्यालय मखमंड्रो, रातु की टीम ने प्रकाश उच्च विद्यालय हुलहुंडू, नामकुम को ट्रायब्रेकर मुकाबले में 3-2 से हारते हुए विजेता बनी। अंडर-17 बालक वर्ग के फ़ाइनल में रमेश सिंह मुंडा +2 उच्च विद्यालय बुंडू ने संत जेवियर मांडर को 3-1 से हराते हुए विजेता बनी। विजेता टीमों को विजेता ट्रॉफी मुख्य अतिथि धीरसेन सोरेंग, राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी (झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची) ने प्रदान किया।

विजेता टीमें दक्षिण छोटानगपुर की टीम से 31 जुलाई से 2 अगस्त तक रांची में होने वाली प्रमंडल स्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता 23-24 में भाग लेंगे।