| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
जापान के ककमीगहरा में एशिया हॉकी महासंघ के द्वारा 2 से 11 जून तक महिला जूनियर एशिया कप हॉकी प्रतियोगिता आयोजित है।
हॉकी झारखंड के अध्यक्ष सह हॉकी इंडिया के महासचिव एवं एशिया हॉकी महासंघ के उपाध्यक्ष भोलानाथ सिंह को इस प्रतियोगिता के लिए चेयरमैन जूरी ऑफ अपील बनाया गया है। एशिया हॉकी महासंघ के अध्यक्ष फुमियो ओगुरा ने पत्र के माध्यम से भोलानाथ सिंह को चेयरमैन जूरी ऑफ अपील महिला जूनियर एशिया कप के लिए सूचना दी है।







