जापान में आयोजित जूनियर महिला एशिया कप हॉकी प्रतियोगिता 2023 के लिए जूरी ऑफ अपील के चेयरमैन बनाए गए झारखंड के भोलानाथ सिंह

जापान में आयोजित जूनियर महिला एशिया कप हॉकी प्रतियोगिता 2023 के लिए जूरी ऑफ अपील के चेयरमैन बनाए गए झारखंड के भोलानाथ सिंह
रांची

टीम sportsjharkhand.com

जापान के ककमीगहरा में एशिया हॉकी महासंघ के द्वारा 2 से 11 जून तक महिला जूनियर एशिया कप हॉकी प्रतियोगिता आयोजित है।

हॉकी झारखंड के अध्यक्ष सह हॉकी इंडिया के महासचिव एवं एशिया हॉकी महासंघ के उपाध्यक्ष भोलानाथ सिंह को इस प्रतियोगिता के लिए चेयरमैन जूरी ऑफ अपील बनाया गया है। एशिया हॉकी महासंघ के अध्यक्ष फुमियो ओगुरा ने पत्र के माध्यम से भोलानाथ सिंह को चेयरमैन जूरी ऑफ अपील महिला जूनियर एशिया कप के लिए सूचना दी है।