| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
राज्य सरकार के खेल कूद और युवा कार्य विभाग के अंर्तगत संचालित खेल निदेशालय और झारखंड खेल प्राधिकरण के आवासीय क्रीड़ा प्रशिक्षण केंद्र, एकलव्य प्रशिक्षण केन्द्र के सैकड़ों खिलाड़ियों ने 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम, मोराबादी में पर्यावरण को संरक्षित, सुरक्षित रखने, अपने घर, खेल मैदान के आस पास वृक्ष लगाने, उन्हें बचाने का संकल्प लिया। बताते चलें कि झारखंड खेल प्राधिकरण रांची परिसर, साई रांची परिसर और एकलव्य बालिका हॉकी अकादमी परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया है।







