विश्व पर्यावरण दिवस पर खिलाड़ियों ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण सुरक्षित और संरक्षित रखने का लिया गया संकल्प

विश्व पर्यावरण दिवस पर खिलाड़ियों ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण सुरक्षित और संरक्षित रखने का लिया गया संकल्प
रांची

टीम sportsjharkhand.com

राज्य सरकार के खेल कूद और युवा कार्य विभाग के अंर्तगत संचालित खेल निदेशालय और झारखंड खेल प्राधिकरण के आवासीय क्रीड़ा प्रशिक्षण केंद्र, एकलव्य प्रशिक्षण केन्द्र के सैकड़ों खिलाड़ियों ने 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम, मोराबादी  में पर्यावरण को संरक्षित, सुरक्षित रखने, अपने घर, खेल मैदान के आस पास वृक्ष लगाने, उन्हें बचाने का संकल्प लिया। बताते चलें कि झारखंड खेल प्राधिकरण रांची परिसर, साई रांची परिसर और एकलव्य बालिका हॉकी अकादमी परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया है।