रांची
टीम Sportsjharkhand.com |
चेन्नई सुपर किंग के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी सोमवार को रांची पहुंचे है। जैसे ही धोनी के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर आने की खबर मिली उनके फैंस बेकाबू हो गए, धोनी के टर्मिनल से बाहर निकलते ही प्रशंसक उनके करीब पहुंचने की कोशिश भी की। एयरपोर्ट पर फैंस उनकी एक झलक पाने को बेताब दिखे। वहां सेल्फी लेने वालों की भीड़ देखने को मिली। सुरक्षाकर्मियों ने धोनी को उनकी गाड़ी तक पहुंचाया।
बता दें कि धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग आईपीएल के 16वें सीजन में गुजरात को मात देकर 5वीं बार चैंपियन बनी है। आईपीएल के दौरान अपने घुटने की परेशानी से जूझते हुए उन्होंने सीजन पूरा किया। 1 मई को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में घुटने का ऑपरेशन कराया। अब धोनी अपने घर रांची पहुंच चुके हैं। उनके साथ उनकी पत्नी साक्षी सिंह धोनी और बेटी जीवा भी आई हैं।