माननीय मुख्यमंत्री #HemantSoren जी
बहुत खुशी व हर्ष का विषय है कि एक साथ 39 खिलाड़ियों की सीधी नियुक्ति हो रही है। 20 साल के इतिहास में ऐसा करनेवाले आप पहले मुख्यमंत्री हैं, आपको बधाई। आपके संज्ञान में एक बात लाना ज़रूरी है
इस प्रक्रिया में अधिकारियों द्वारा शिथिलता बरतने का परिणाम ये हुआ है कि एक ऐसे खिलाड़ी को भी आपके हाथों नियुक्ति पत्र दिलाए जाने की तैयारी है, जिसे 2008-9 में ही आरक्षी पद से बर्खास्त कर दिया गया था। क्या ये आश्चर्य की बात नहीं कि फ़र्ज़ी दस्तावेज़ के आधार पर पुलिस की नौकरी से बर्खास्त व्यक्ति को दोबारा पुलिस में नौकरी दिए जाने की तैयारी हो चुकी है ? बिंदुवार कुछ जानकारी साझा करना चाहता हूँ
संगीता खलखो उर्फ संगीता खान 2004-5 में बैकलॉग नियुक्ति के तहत पूर्वी सिंहभूम में आरक्षी के पद पर चयनित हुई थीं
क्या ये सत्य नहीं है कि संगीता खलखो उर्फ संगीता खान की महिला आरक्षी संख्या 1798 थी, पूर्वी सिंहभूम में
क्या ये सत्य नहीं है कि संगीता खलखो उर्फ संगीता खान द्वारा फ़र्ज़ी दस्तावेज के आधार पर नौकरी लेने की शिकायत आदिवासी कल्याण समिति के सदस्य शम्भू गागराई ने की थी
क्या ये सत्य नहीं है कि जांचोपरांत संगीता खलखो उर्फ संगीता खान जांचोपरांत दोषी पाई गईं और नौकरी से बर्खास्त कर दी गईं
sportsjharkhand.com ने 3 जनवरी को ही एक खबर के माध्यम से आगाह किया था कि ऐसा हो रहा है, पूरी ख़बर 👇
अकर्मण्यता की पराकाष्ठा : जालसाजी के आरोप में नौकरी से बर्खास्त “खिलाड़ी” को दस्तावेजों के सत्यापन के बगैर ही सीधी नियुक्ति करने को बेताब खेल निदेशालय
क्या ये सही नहीं है कि 2004 में आरक्षी के पद पर नियुक्ति के लिए संगीता खलखो उर्फ संगीता खान ने जो जन्मतिथि दी थी और खेल निदेशालय द्वारा 2019-20 में जारी दस्तावेज़ में जो जन्मतिथि अंकित है, दोनों अलग-अलग है ?
खेल विभाग ने खबर की कॉपी के साथ निदेशालय से इस मामले की जांच करने का निर्देश दिया था।
जनवरी से मार्च हो गया लेकिन खेल निदेशालय ने दस्तावेजों का क्रॉस वेरिफिकेशन क्यों नहीं किया ?
निदेशालय ने संगीता खलखो उर्फ संगीता खान को ऑफिस बुलवाया और एक शपथ पत्र लेकर जानकारी को सत्य मान लिया। गृह विभाग से कोई जानकारी नहीं मांगी। क्यों ?
मुख्यमंत्री जी ऐसा न हो कि संगीता खलखो उर्फ संगीता खान को नियुक्ति देने के बाद दोबारा बर्खास्त करने की नौबत आए। आगर ऐसा हुआ तो अच्छा संदेश नहीं जाएगा।







