झारखंड ओलंपिक संघ (JOA) के चुनाव का शेड्यूल जारी हो चुका है। सहायक निर्वाचन पदाधिकारी सह झारखंड हाई कोर्ट के अधिवक्ता निशांत कुमार रॉय द्वारा जारी नोटिस के अनुसार 21 से 23 तक नामांकन किया जा सकता है। विहित प्रपत्र में नामांकन ईमेल से भी भेजने का ऑप्शन उपलब्ध कराया गया है। इसके लिए दो मेल mendiratta_sk@hotmail.com और ro.joaelections@gmail.com उपलब्ध कराया गया है। कोविड को देखते हुए ये व्यवस्था की गई है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की भूमिका एस के मेंदीरत्ता निभाएंगे। 2017 का चुनाव भी एस के मेंदीरत्ता ने ही कराया था।
| चुनाव का शेड्यूल
नामांकन : 21 से 23 मार्च तक |
सर्वसम्मति से चुनाव होने के आसार
सभी 41 पदों पर JOA का चुनाव सर्वसम्मति से होने के आसार हैं। सिर्फ एक पदाधिकारी की महत्वकांक्षाओं के कारण एक या दो पद पर चुनाव की नौबत आ सकती है। इसी पदाधिकारी के कारण पिछली बार भी चुनाव की नौबत आई थी। पिछले चुनाव में मुंह के बल गिरने के बावजूद गलती दोहराने को बेताब दिख रहे हैं।
| 12 साल बाद JOA की शरण में भोलानाथ
JOA के खिलाफ 5-7 साल तक बगावत का बिगुल फूँकनेवाली चौकड़ी (कुलदीप सिंह, शिवकुमार सिंह, जयकुमार सिन्हा व भोलानाथ) के स्वयंभू नेता भोलानाथ आत्मसमर्पण करते हुए लगभग 12 साल बाद AGM का हिस्सा बनेंगे। कुलदीप सिंह ने JOA व उसकी अनुसंगी इकाइयों से हाय-तौबा कर लिया है जबकि शिव कुमार सिंह व जयकुमार सिन्हा से जुड़े खेल संघ JOA से जुड़े हैं लेकिन दोनों ने JOA की बैठकों से खुद को दूर रखा है।
|







