Friday, November 20, 2026
  • Login
Sports Jharkhand
  • Home
  • Love All
  • Awards
    • Arjuna
    • Dronacharya
    • Dhyanchand Award
    • Khel Ratna
    • Padma Award
  • Infrastructure
  • Documents
  • Gallery
    • Photo Gallery
    • Newspaper Clips
  • Upcoming Events
No Result
View All Result
  • Home
  • Love All
  • Awards
    • Arjuna
    • Dronacharya
    • Dhyanchand Award
    • Khel Ratna
    • Padma Award
  • Infrastructure
  • Documents
  • Gallery
    • Photo Gallery
    • Newspaper Clips
  • Upcoming Events
No Result
View All Result
Sports Jharkhand
No Result
View All Result
Home SPORTSJHARKHAND.com EXCLUSIVE

सुविधानुसार पलटने के माहिर खिलाड़ी हैं आरके आनंद, 3 जून 2008 को कहा एनजीओसी की अब तक कोई बैठक नहीं हुई… 16 जून को पलटे, कहा 12 अप्रैल 2008 की बैठक में हुए निर्णय के अनुसार एनजीओसी को 20 करोड़ रुपये दिए जाएं

कहीं पे निगाहें... कहीं पे निशाना - भाग 3

Sushil Singh Mantu by Sushil Singh Mantu
10-06-2021 @ 05:13 PM
in SPORTSJHARKHAND.com EXCLUSIVE
0 0
A A
0
भूलती बिसरती यादों के बीच 34वें राष्ट्रीय खेलों के आगाज़ को आज 10 वर्ष पूरे
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter
image_pdfimage_print

रांची

sportsjharkhand.com टीम

 

राष्ट्र्रीय खेल घोटाले में चार्ज-शीटेड आरोपी आरके आनंद समय व परिस्थिति को देखते हुए 180 डिग्री तक पलटने की अद्भूत क्षमता के मालिक हैं। पलटीमार ऐसे कि देखनेवाला सरमा जाए लेकिन आरके आनंद की भाव-भंगिमा में कोई परिवर्तन नहीं दिखता। दर्जनों ऐसे पलटीमार मामले हैं, इनमेें से एक वाक्या 3 जून 2008 और 16 जून 2008 के दौरान देखने को मिला। आरके आनंद ने 3 जून 2008 को तत्कालीन मुख्यमंत्री मधु कोड़ा को पत्र लिखा और पत्र के पहले ही पैरा में ही लिखा कि (देखें तस्वीर)

 

“The National Games Organizing Committee was constituted for taking all the decisions with regard to 34th National Games and other events which is to take place at Ranchi. No meeting of the National Games Organizing Committee (NGOC) has been called so far and no decision has been taken in the National Games Organizing Committee to constitute any of the Sub-Committees.”

 

सुविधानुसार पलटने के माहिर खिलाड़ी हैं आरके आनंद, 3 जून 2008 को कहा एनजीओसी की अब तक कोई बैठक नहीं हुई... 16 जून को पलटे, कहा 12 अप्रैल 2008 की बैठक में हुए निर्णय के अनुसार एनजीओसी को 20 करोड़ रुपये दिए जाएं

मतलब साफ है कि बकौल आरके आनंद 3 जून 2008 को पत्र लिखे जाने तक एनजीओसी की कोई बैठक ही नहीं बुलाई गई थी। लेकिन 13 दिन बाद 16 जून 2008 को जब आरके आनंद तत्कालीन मुख्यमंत्री के साथ एनजीओसी की बैठक में शामिल हुए तो उन्होंने 3 जून के अपने बयान से पूरी तरह गुलाटी मार दी। आरके आनंद की ये गुलाटी बैठक के मिनट्स के 11वें बिंदू पर साफ-साफ दर्ज है (देखें तस्वीर)

11. पूर्व में एनजीओसी की प्रथम बैठक में लिए गए निर्णयानुसार एनजीओसी के बैंक खाते में कुल 20.00 करोड़ जमा करने हुए कार्यकारी अध्यक्ष (आरके आनंद ) एवं आयोजन सचिव  (एसएम हाशमी ) द्वारा माननीय मुख्यमंत्री महोदय का ध्यान आकृष्ट किया गया।

सुविधानुसार पलटने के माहिर खिलाड़ी हैं आरके आनंद, 3 जून 2008 को कहा एनजीओसी की अब तक कोई बैठक नहीं हुई... 16 जून को पलटे, कहा 12 अप्रैल 2008 की बैठक में हुए निर्णय के अनुसार एनजीओसी को 20 करोड़ रुपये दिए जाएं

पाठकों की सुविधा के लिए 12 अप्रैल 2008 को हुई एनजीओसी की पहली बैठक की मिनट्स की काॅपी का वो प्रावधान भी दृष्टव्य है जिसमें 20 करोड़ रुपये दिए जाने का निर्णय 30वें नंबर प्वाइंट्स में दर्ज है। जिसमें 20 करोड़ रुपये दिए जाने का निर्णय लिया गया था

 

सुविधानुसार पलटने के माहिर खिलाड़ी हैं आरके आनंद, 3 जून 2008 को कहा एनजीओसी की अब तक कोई बैठक नहीं हुई... 16 जून को पलटे, कहा 12 अप्रैल 2008 की बैठक में हुए निर्णय के अनुसार एनजीओसी को 20 करोड़ रुपये दिए जाएं

 

मतलब साफ है कि जो आरके आनंद 3 जून को एनजीओसी की किसी भी तरह की बैठक होने से इंकार कर रहे थे वो 13 दिन बाद ही 12 अप्रैल को हुई बैठक का हवाला देकर 20 करोड़ रुपये एनजीओसी के अकाउंट में ट्रांसफर करने की बात कर रहे थे। 3 जून को जब पत्र लिखा था तो 2 जून को इवेंट मैनेजमेंट का टेंडर फाइनल हो गया था, निराशा का भाव था। पत्र लिखने के बाद 16 जून को मुख्यमंत्री के साथ बैठते ही एनजीओसी के खजाने को समृद्ध करना प्राथमिकता हो गई।

 

 

प्रत्येक रविवार व गुरुवार को जारी रहेगी हमारी ये विशेष श्रृंखला
अगले रविवार को पढ़िए
कहीं पे निगाहें… कहीं पे निशाना – भाग 4
सिर्फ और सिर्फ यहीं sportsjharkhand.com 

 

 

Tags: 34th National Games34th National Games ScamAnti Corruption Bureau JhrkhaandJharkhand Olympic AssociationJharkhand PoliceMega Sports Complex Hotwar RanchiNGOC
Sushil Singh Mantu

Sushil Singh Mantu

Next Post
झारखंड खेल निदेशालय ने नकद पुरस्कार व छात्रवृत्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किया, 17 जून आखिरी तारीख

झारखंड खेल निदेशालय ने नकद पुरस्कार व छात्रवृत्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किया, 17 जून आखिरी तारीख

Contact Address:

236, Janak Nagar, Hesal
PO : Hehal
Ranchi, Jharkhand
PIN : 834005

Reach us at

+91 9470777777
sportsjharkhand@gmail.com
info@sportsjharkhand.com
www.sportsjharkhand.com

Popular Keywords

10 X Rifle Club11वीं सीनियर राष्ट्रीय ड्रैगन बोट रेसिंग प्रतियोगिता 202313वीं झारखंड स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप13वीं हॉकी इंडिया जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप13वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सीनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप 202314वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला और पुरुष चॉकबॉल प्रतियोगिता15वीं झारखंड स्टेट फेंसिंग चैंपियनशिप15वीं राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता15वीं स्टेट तीरंदाजी प्रतियोगिता 202316वां राज्यस्तरीय सीनियर महिला17th Junior Athletics1972 Munich Olympic1980

Recent News

खेल निदेशालय ने दिवंगत प्रशिक्षक प्रतिमा बरवा का संविदा विस्तार नहीं करने पर सिमडेगा DSO से कारण पृच्छा की

खेल निदेशालय ने दिवंगत प्रशिक्षक प्रतिमा बरवा का संविदा विस्तार नहीं करने पर सिमडेगा DSO से कारण पृच्छा की

November 19, 2026
गुलाम रब्बानी झारखंड फुटबॉल संघ की कमान 1 नवंबर को परिजनों को सौंपने की तैयारी में जुटे, पूर्व मंत्री सह अध्यक्ष मिथिलेश ठाकुर निपटाए जाएंगे

गुलाम रब्बानी झारखंड फुटबॉल संघ की कमान 1 नवंबर को परिजनों को सौंपने की तैयारी में जुटे, पूर्व मंत्री सह अध्यक्ष मिथिलेश ठाकुर निपटाए जाएंगे

October 28, 2026

© 2020 All Rights Reserved Sports Jharkhand - Developed by PV Web Solution.

  • Home
  • Love All
  • Awards
    • Arjuna
    • Dronacharya
    • Dhyanchand Award
    • Khel Ratna
    • Padma Award
  • Infrastructure
  • Documents
  • Gallery
    • Photo Gallery
    • Newspaper Clips
  • Upcoming Events
  • Login

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In