सुविधानुसार पलटने के माहिर खिलाड़ी हैं आरके आनंद, 3 जून 2008 को कहा एनजीओसी की अब तक कोई बैठक नहीं हुई… 16 जून को पलटे, कहा 12 अप्रैल 2008 की बैठक में हुए निर्णय के अनुसार एनजीओसी को 20 करोड़ रुपये दिए जाएं

रांची
राष्ट्र्रीय खेल घोटाले में चार्ज-शीटेड आरोपी आरके आनंद समय व परिस्थिति को देखते हुए 180 डिग्री तक पलटने की अद्भूत क्षमता के मालिक हैं। पलटीमार ऐसे कि देखनेवाला सरमा जाए लेकिन आरके आनंद की भाव-भंगिमा में कोई परिवर्तन नहीं दिखता। दर्जनों ऐसे पलटीमार मामले हैं, इनमेें से एक वाक्या 3 जून 2008 और 16 जून 2008 के दौरान देखने को मिला। आरके आनंद ने 3 जून 2008 को तत्कालीन मुख्यमंत्री मधु कोड़ा को पत्र लिखा और पत्र के पहले ही पैरा में ही लिखा कि (देखें तस्वीर)
“The National Games Organizing Committee was constituted for taking all the decisions with regard to 34th National Games and other events which is to take place at Ranchi. No meeting of the National Games Organizing Committee (NGOC) has been called so far and no decision has been taken in the National Games Organizing Committee to constitute any of the Sub-Committees.”

मतलब साफ है कि बकौल आरके आनंद 3 जून 2008 को पत्र लिखे जाने तक एनजीओसी की कोई बैठक ही नहीं बुलाई गई थी। लेकिन 13 दिन बाद 16 जून 2008 को जब आरके आनंद तत्कालीन मुख्यमंत्री के साथ एनजीओसी की बैठक में शामिल हुए तो उन्होंने 3 जून के अपने बयान से पूरी तरह गुलाटी मार दी। आरके आनंद की ये गुलाटी बैठक के मिनट्स के 11वें बिंदू पर साफ-साफ दर्ज है (देखें तस्वीर)
11. पूर्व में एनजीओसी की प्रथम बैठक में लिए गए निर्णयानुसार एनजीओसी के बैंक खाते में कुल 20.00 करोड़ जमा करने हुए कार्यकारी अध्यक्ष (आरके आनंद ) एवं आयोजन सचिव (एसएम हाशमी ) द्वारा माननीय मुख्यमंत्री महोदय का ध्यान आकृष्ट किया गया।

पाठकों की सुविधा के लिए 12 अप्रैल 2008 को हुई एनजीओसी की पहली बैठक की मिनट्स की काॅपी का वो प्रावधान भी दृष्टव्य है जिसमें 20 करोड़ रुपये दिए जाने का निर्णय 30वें नंबर प्वाइंट्स में दर्ज है। जिसमें 20 करोड़ रुपये दिए जाने का निर्णय लिया गया था

मतलब साफ है कि जो आरके आनंद 3 जून को एनजीओसी की किसी भी तरह की बैठक होने से इंकार कर रहे थे वो 13 दिन बाद ही 12 अप्रैल को हुई बैठक का हवाला देकर 20 करोड़ रुपये एनजीओसी के अकाउंट में ट्रांसफर करने की बात कर रहे थे। 3 जून को जब पत्र लिखा था तो 2 जून को इवेंट मैनेजमेंट का टेंडर फाइनल हो गया था, निराशा का भाव था। पत्र लिखने के बाद 16 जून को मुख्यमंत्री के साथ बैठते ही एनजीओसी के खजाने को समृद्ध करना प्राथमिकता हो गई।
|
प्रत्येक रविवार व गुरुवार को जारी रहेगी हमारी ये विशेष श्रृंखला
|