Saturday, November 21, 2026
  • Login
Sports Jharkhand
  • Home
  • Love All
  • Awards
    • Arjuna
    • Dronacharya
    • Dhyanchand Award
    • Khel Ratna
    • Padma Award
  • Infrastructure
  • Documents
  • Gallery
    • Photo Gallery
    • Newspaper Clips
  • Upcoming Events
No Result
View All Result
  • Home
  • Love All
  • Awards
    • Arjuna
    • Dronacharya
    • Dhyanchand Award
    • Khel Ratna
    • Padma Award
  • Infrastructure
  • Documents
  • Gallery
    • Photo Gallery
    • Newspaper Clips
  • Upcoming Events
No Result
View All Result
Sports Jharkhand
No Result
View All Result
Home JSCA Election 2025-28

JSCA चुनाव : “स्वर्गीय वोटर” कांड के बाद पिछले 7 वर्षों से AGM से गायब रहे अध्यक्ष पद के प्रत्याशी एस के बेहरा का नामांकन जायज

स्क्रूटनी के दौरान एसके बेहरा और शाहबाज नदीम के नामांकन के खिलाफ दर्ज कराई गई थी आपत्ति

Sushil Singh Mantu by Sushil Singh Mantu
13-05-2025 @ 10:35 PM
in JSCA Election 2025-28
0 0
A A
0
JSCA में 8 वर्तमान/पूर्व खिलाड़ियों, 2 IAS और 2 IPS समेत 29 लोगों को आजीवन सदस्यता दिए जाने का रास्ता साफ, जांचोपरांत विशेष समिति ने दी हरी झंडी
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter
image_pdfimage_print
रांची

टीम sportsjharkhand.com

झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) के चुनाव में दिवंगत हो चुके सदस्य को मतदाता बनाए जाने के बाद अब नियमों के प्रतिकूल जाकर विगत 7 वर्षों से AGM में लगातार अनुपस्थित रहे सदस्य को भी मतदाता बना दिया गया है और अब यह सदस्य अध्यक्ष पद का चुनाव भी लड़ रहा है जबकि JSCA के बाई लॉज के क्लॉज 5(a)(iii) के अनुसार

5 a. Membership of the Association shall terminate for any of the following reasons

i….

ii….

iii. By failure to attend even one General Body meeting in five consecutive years.

साफ है कि लगातार 5 वर्षों तक जो सदस्य एक भी जनरल बॉडी मीटिंग में हिस्सा नहीं लेगा, उसकी सदस्यता चली जाएगी।

2017 से लेकर 2023 तक सात वर्षों की वार्षिक रिपोर्ट के 7 AGM और 2 SGM के दौरान उपस्थित रहे सभी सदस्यों की सूची प्रकाशित की जाती रही है और इसमें सभी उपस्थित सदस्यों के नामों (रोल ऑफ अटेंडेंस) का जिक्र रहता है। सभी उपस्थित सदस्यों कि वीडियो रिकॉर्डिंग की जाती है। अगले AGM में इसकी संपुष्टि भी की जाती है। किसी भी AGM में रोल ऑफ अटेंडेंस में किसी तरह के सुधार का प्रस्ताव नहीं आया और ना ही मिनट्स में दर्ज है। ज्ञात हो कि प्रति वर्ष वार्षिक रिपोर्ट की एक प्रति राज्य के IG रजिस्ट्रार कार्यालय और BCCI को भी प्रेषित की जाती है। जाहिर है वहां भी पिछले सात वर्षों के वार्षिक रिपोर्ट सहेजकर रखी गई होगी।

फिर उपरोक्त नियम की अवहेलना करते हुए एक लब्धप्रतिष्ठित सफल उद्योगपति एस के बेहरा को इस चुनावी कीचड़ का हिस्सा किसने और क्यों बनाया ? या एस के बेहरा सब कुछ जानते हुए भी इस कीचड़ में डुबकी लगाने को तैयार थे/हैं ? 

 

इन 7 AGM और 2 SGM से अनुपस्थित रहे एस के बेहरा

20 अगस्त 2017 को गुमला में हुआ AGM 

29 जुलाई 2018 को लातेहार में हुआ AGM 

31 अक्टूबर 2019 को जमशेदपुर में हुआ AGM 

30 अगस्त 2020 को ZOOM ऐप पर हुआ AGM 

1 अगस्त 2021 को रांची में हुआ AGM 

1 मई 2022 को रांची में हुआ AGM और

26 अगस्त 2023 को गढ़वा में हुआ AGM

इसके अलावा इन दो SGM में भी रहे अनुपस्थित

23 सितंबर 2018 को रांची में हुआ SGM और

23 दिसंबर 2019 को बोकारो में हुआ SGM 

स्क्रूटनी के दौरान खूब हुआ ड्रामा, 18 मई के बाद मामला न्यायालय की चौखट पर जाना लगभग तय

नामांकन के आखिरी दिन अजय नाथ शाहदेव गुट के चार, अखिलेश झा गुट के 15 और अखिलेश झा गुट से बागी होकर देवाशीष चक्रवर्ती ने सचिव पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया। स्क्रूटनी के दौरान अध्यक्ष पद के प्रत्याशी एस के बेहरा और संयुक्त सचिव पद के प्रत्याशी शाहबाज नदीम के नामांकन पर गंभीर आपत्ति दर्ज की गई। एस के बेहरा के संदर्भ में आपत्ति दर्ज की गई की ये पिछले सात AGM में से किसी भी बैठक का हिस्सा नहीं रहे इसलिए नामांकन रद्द किया जाए। प्रमाण के तौर पर पिछले सात वर्षों के वार्षिक रिपोर्ट की कॉपी भी समर्पित की गई। पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी शाहबाज नदीम के संदर्भ में शिकायत की गई कि वे सरकारी कर्मी हैं, इसलिए चुनाव लड़ने के अयोग्य हैं। दोनों मामलों की सुनवाई के बाद रिटर्निंग अफसर ने JSCA की कमिटी ऑफ मैनेजमेंट (CoM) को एस के बेहरा मामले में अपना स्टैंड क्लियर करने का आदेश दिया और नदीम के संदर्भ में फैसला एक घंटे बाद सुनाने का निर्णय लिया। एक घंटे बाद सभी पक्षों को इकट्ठा कर रिटर्निंग अफसर ने उक्त दोनों प्रत्याशियों का नामांकन स्वीकृत करने का आदेश सुनाया। इस तरह एक नए विवाद का जन्म हो गया और अब ये लगभग तय हो गया है कि 18 मई को चुनाव परिणाम कुछ भी आए, 19 मई से अदालत का दरवाजा खटखटाने की तैयारी शुरू हो जाएगी।

 

अखिलेश झा गुट के इन प्रत्याशियों ने किया नामांकन

अध्यक्ष : एस के बेहरा
उपाध्यक्ष : नंदू पटेल
सचिव : एस बी सिंह
कोषाध्यक्ष : सौम्या सेन
संयुक्त सचिव : राजकुमार शर्मा

जिला संघ के प्रतिनिधि : आलोक राय, प्रवीर कुमार सिंह, अरुण राय और दिनेश कुमार सिंह

कमिटी मेंबर
मो उज्जैर, श्रवण जाजोदिया, गोपाल कृष्ण सहाय, गुरवरी हेंब्रम और नवल किशोर उपाध्याय

स्कूल क्लब के प्रतिनिधि
शुभम कुमार 

द टीम की ओर से नामांकन करनेवाले प्रत्याशी

संयुक्त सचिव : आरफी 

जिला संघ के प्रतिनिधि : शैलेन्द्र कुमार, राघवेंद्र नारायण सिंह और उत्तम कुमार विश्वास

निर्गुट 

सचिव : देवाशीष चक्रवर्ती 

बुधवार को नाम वापसी के बाद आखिरी तस्वीर साफ होगी क्योंकि 15 पदों के लिए कुल 33 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। जानकारी मिली है कि द टीम के दो प्रत्याशी बुधवार को अपना नाम वापस लेंगे।

Tags: ElectionJSCAJSCA International Cricket StadiumRanchi
Sushil Singh Mantu

Sushil Singh Mantu

Next Post
मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में पिछले एक साल से रिपेयरिंग की बाट जोहते जोहते टेनिस कोर्ट की फेंसिंग जमींदोज

मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में पिछले एक साल से रिपेयरिंग की बाट जोहते जोहते टेनिस कोर्ट की फेंसिंग जमींदोज

Contact Address:

236, Janak Nagar, Hesal
PO : Hehal
Ranchi, Jharkhand
PIN : 834005

Reach us at

+91 9470777777
sportsjharkhand@gmail.com
info@sportsjharkhand.com
www.sportsjharkhand.com

Popular Keywords

10 X Rifle Club11वीं सीनियर राष्ट्रीय ड्रैगन बोट रेसिंग प्रतियोगिता 202313वीं झारखंड स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप13वीं हॉकी इंडिया जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप13वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सीनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप 202314वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला और पुरुष चॉकबॉल प्रतियोगिता15वीं झारखंड स्टेट फेंसिंग चैंपियनशिप15वीं राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता15वीं स्टेट तीरंदाजी प्रतियोगिता 202316वां राज्यस्तरीय सीनियर महिला17th Junior Athletics1972 Munich Olympic1980

Recent News

खेल निदेशालय ने दिवंगत प्रशिक्षक प्रतिमा बरवा का संविदा विस्तार नहीं करने पर सिमडेगा DSO से कारण पृच्छा की

खेल निदेशालय ने दिवंगत प्रशिक्षक प्रतिमा बरवा का संविदा विस्तार नहीं करने पर सिमडेगा DSO से कारण पृच्छा की

November 19, 2026
गुलाम रब्बानी झारखंड फुटबॉल संघ की कमान 1 नवंबर को परिजनों को सौंपने की तैयारी में जुटे, पूर्व मंत्री सह अध्यक्ष मिथिलेश ठाकुर निपटाए जाएंगे

गुलाम रब्बानी झारखंड फुटबॉल संघ की कमान 1 नवंबर को परिजनों को सौंपने की तैयारी में जुटे, पूर्व मंत्री सह अध्यक्ष मिथिलेश ठाकुर निपटाए जाएंगे

October 28, 2026

© 2020 All Rights Reserved Sports Jharkhand - Developed by PV Web Solution.

  • Home
  • Love All
  • Awards
    • Arjuna
    • Dronacharya
    • Dhyanchand Award
    • Khel Ratna
    • Padma Award
  • Infrastructure
  • Documents
  • Gallery
    • Photo Gallery
    • Newspaper Clips
  • Upcoming Events
  • Login

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In