| रांची |
होटवार स्थित मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के टेनिस कोर्ट की जालीदार फेंसिंग शनिवार की दोपहर बाद आए हवा के झोंको के साथ हल्की बारिश की भेंट चढ़ गई। प्रैक्टिस कोर्ट के बीचोबीच लगी फेंसिंग पूरी तरह से गिर गई जबकि एक अन्य साइड की बैरिकेटिंग गिरकर किसी तरह दीवार पर अटकी हुई है। फेंसिंग गिर जाने से सुबह और शाम में अभ्यास के लिए आनेवाले खिलाड़ियों के समक्ष बड़ी विकट स्थिति पैदा हो गई है। पता हो कि लगभग एक वर्ष पहले से टेनिस कोर्ट की मरम्मत की प्लानिंग चल रही है और झारखंड टेनिस संघ ने अपने संसाधनों का उपयोग करते हुए एक एक तकनीकी बारीकियों का ख्याल रखते हुए डिटेल्ड रिपोर्ट झारखंड राज्य खेल प्रोत्साहन सोसायटी (JSSPS) को सौंप दी थी। अभी कागजी कार्रवाई में JSSPS के LMC के सदस्य पसीना बहा ही रहे थे कि फेंसिंग जमींदोज हो गई।









