Saturday, November 21, 2026
  • Login
Sports Jharkhand
  • Home
  • Love All
  • Awards
    • Arjuna
    • Dronacharya
    • Dhyanchand Award
    • Khel Ratna
    • Padma Award
  • Infrastructure
  • Documents
  • Gallery
    • Photo Gallery
    • Newspaper Clips
  • Upcoming Events
No Result
View All Result
  • Home
  • Love All
  • Awards
    • Arjuna
    • Dronacharya
    • Dhyanchand Award
    • Khel Ratna
    • Padma Award
  • Infrastructure
  • Documents
  • Gallery
    • Photo Gallery
    • Newspaper Clips
  • Upcoming Events
No Result
View All Result
Sports Jharkhand
No Result
View All Result
Home प्रशिक्षक नियुक्ति घोटाला

तत्कालीन खेल निदेशक IAS सुशांत गौरव की अध्यक्षतावाली कमिटी ने 100 में 57 अंक पानेवाले प्रशिक्षक को Not Found Appropriate ठहरा 23 नंबर वाले को थमाई नौकरी

RTI से मिली नियुक्ति प्रक्रिया की संचिका से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज गायब

Sushil Singh Mantu by Sushil Singh Mantu
20-04-2025 @ 07:13 PM
in प्रशिक्षक नियुक्ति घोटाला
0 0
A A
0
तत्कालीन खेल निदेशक IAS सुशांत गौरव की अध्यक्षतावाली कमिटी ने 100 में 57 अंक पानेवाले प्रशिक्षक को Not Found Appropriate ठहरा 23 नंबर वाले को थमाई नौकरी
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter
image_pdfimage_print
रांची

sportsjharkhand.com EXCLUSIVE 

प्रशिक्षक नियुक्ति घोटाला – भाग 1

ई रिक्शा में डीजल भरवाने, पेट्रोलियम पदार्थों पर GST का भुगतान करने और 15 हजार के मूल्य के रेफ्रिजरेटर का 22500 रुपया भाड़ा का भुगतान कर सुर्खियां बटोरने वाले IAS सुशांत गौरव का एक नया कारनामा सामने आया है। प्रशिक्षकों की संविदा नियुक्ति से जुड़े इस कारनामे में तत्कालीन खेल निदेशक सुशांत गौरव और उनकी टीम ने 100 में 57 नंबर लानेवाले प्रशिक्षक को Not Found Appropriate बता 23 नंबर लानेवाले को नौकरी थमा दी। यही नहीं 53, 47 और 29 नंबर लानेवाले को भी Not Found Appropriate बता दिया गया और 23 नंबर लानेवाले प्रशिक्षक को योग्य बता नियुक्ति पत्र थमा दिया गया। यह मामला तीरंदाजी के संविदा प्रशिक्षक नियुक्ति से जुड़ा है। ये खुलासा हुआ है RTI के तहत नियुक्ति प्रक्रिया से जुड़े दस्तावेज मिलने से। खास बात ये है कि नियुक्ति प्रक्रिया से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज गायब दिख रहे हैं। जो एक गंभीर मामला है।

 

विज्ञापन की शर्तों और नैसर्गिक न्याय के सिद्धांतों का खुल्लमखुल्ला उल्लंघन

विज्ञापन के शर्त के कंडिका 6 के अनुसार
“उम्मीदवारों का चयन कंडिका 3 में अंकित अंक आवंटन तालिका के अनुसार उनकी उपलब्धि एवं योग्यता पर मानक के अनुरूप प्रदान किए गए अंक एवं साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा” (देखे चित्र में लाल घेरा)

तत्कालीन खेल निदेशक IAS सुशांत गौरव की अध्यक्षतावाली कमिटी ने 100 में 57 अंक पानेवाले प्रशिक्षक को Not Found Appropriate ठहरा 23 नंबर वाले को थमाई नौकरी
नियुक्ति हेतु चयन प्रक्रिया
तत्कालीन खेल निदेशक IAS सुशांत गौरव की अध्यक्षतावाली कमिटी ने 100 में 57 अंक पानेवाले प्रशिक्षक को Not Found Appropriate ठहरा 23 नंबर वाले को थमाई नौकरी
इस आधार पर मिलना था अंक

और कंडिका 3 के अनुसार (नीचे देखें तस्वीर) प्रशिक्षकों की नियुक्ति के लिए विज्ञापन की शर्तों के अनुसार 85 अंक आवेदकों की खेल उपलब्धियों व शैक्षणिक योग्यता के लिए दिए जाने थे जबकि 15 अंक साक्षात्कार के लिए तय थे। इन्हीं 100 अंकों के आधार पर नियुक्ति होनी थी। तीरंदाजी में कुल 27 आवेदकों ने आवेदन समर्पित किया। 12 आवेदक दक्षता परीक्षा सह साक्षात्कार के योग्य पाए गए, इनमें से 11 आवेदक साक्षात्कार में शामिल हुए। साक्षात्कार के लिए गठित समिति ने इन 11 आवेदकों में से मात्र 4 आवेदकों को अंक आवंटित किया और आश्चर्य की सभी के सभी चार चयनित हो गए। अन्य 7 आवेदकों को साक्षात्कार कमिटी ने Not Found Appropriate लिखते हुए अयोग्य करार दिया। साक्षात्कार कमिटी 15 अंक देने के लिए अधिकृत थी ना कि पूर्ण मूल्यांकन के लिए। ये नैसर्गिक न्याय के सिद्धांतों और विज्ञापन की शर्तों का खुल्लमखुल्ला उल्लंघन है। यही नहीं जिन्हें Not Found Appropriate लिखकर बाहर किया गया उनमें से तीन आवेदकों के अंक साक्षात्कार के अंकों के बगैर इतने ज्यादा थे कि मेरिट लिस्ट के टॉप 4 में आना तय था। फिर विज्ञापन की शर्तों का उल्लंघन क्यों किया गया ? जवाब जानना ज्यादा कठिन नहीं, कुछ अपने लोगों को उपकृत करने के लिए योग्य आवेदकों का गला घोंटा गया।

 

तीरंदाजी के इन प्रशिक्षकों के साथ हुआ अन्याय

57 अंक लानेवाले सुमित कुमार मिश्रा
53 अंक लानेवाले शिशिर महतो
47 अंक लानेवाली डी साई स्वरी राव
29 अंक लानेवाले मुकेश तुरी और
29 अंक लानेवाले कमलेश महतो

 

तीरंदाजी में इन अयोग्य प्रशिक्षकों को बनाया गया “योग्य”

श्वेता पांडे : 17+6 कुल 23
रजनी पात्रो : 23+6 कुल 29

 

साक्षात्कार बोर्ड में एक भी तीरंदाजी विशेषज्ञ शामिल नहीं था

आश्चर्य की बात ये थी कि साक्षात्कार बोर्ड में 11 लोग मौजूद थे लेकिन तीरंदाजी का एक भी विशेषज्ञ शामिल नहीं था। जिम्नास्टिक, एथलेटिक्स, फुटबॉल और वॉलीबॉल के विशेषज्ञों के अलावा सरकारी अधिकारियों ने ही तीरंदाजी का विशेषज्ञ बन नंबरों का आवंटन कर दिया।

 

साक्षात्कार के दौरान किसी भी प्रशिक्षकों को शून्य अंक नहीं दिए गए थे – विशेषज्ञ

समिति के एक सदस्य ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि साक्षात्कार में शामिल हुए सभी आवेदकों को अंक आवंटित किए गए थे। हमें अधिकतम 15 नंबर में से नंबर देने थे। कुल मिलाकर चार केटेगरी खराब, औसत, अच्छा और बहुत अच्छा केटेगरी में अंक बांटे गए थे। जहां तक मुझे याद है किसी भी आवेदक को शून्य अंक आवंटित नहीं किया गया था। प्रश्न उठता है कि जब किसी भी आवेदक को शून्य अंक आवंटित नहीं किए गए तो तीरंदाजी के 7 आवेदक Not Found Appropriate कैसे हो गए ? उनके नाम के आगे साक्षात्कार में मिले नंबर क्यों नहीं जोड़े गए ?लोकसभा चुनाव के आदर्श आचार संहिता का हवाला देकर प्रशिक्षकों को बहुत जल्दबाजी में ज्वाइनिंग भी दे दी गई। साक्षात्कार देनेवाले प्रशिक्षकों की उपस्थिति पंजी बता रही है कि 65 में से 49 प्रशिक्षकों ने साक्षात्कार दिया था। अब सवाल उठता है कि जो प्रशिक्षक Not Found Appropriate थे उनका साक्षात्कार क्यों लिया गया ?

 

मामला अदालत की चौखट तक पहुंचा

जानकारी मिली है कि नियुक्ति प्रक्रिया में पक्षपात से नाराज़ कुछ प्रशिक्षक झारखंड उच्च न्यायालय में रिट दायर कर दी है। एक मामले में सरकार परस्पर विरोधाभाषी तथ्य रख चुकी है जबकि दूसरे मामले में अभी सुनवाई की तारीख तय नहीं हो पाई है। निदेशालय के अधिकारी भी परेशान हैं।

 

sportsjharkhand.com  ने 11 मार्च 2024 को ही

प्रशिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया में विज्ञापन की शर्तों व सरकार द्वारा तय मापदंडों का खुल्लमखुल्ला उल्लंघन

शीर्षक के साथ खबर छापी थी 👇🏻

खेल प्रशिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया में विज्ञापन की शर्तों व सरकार द्वारा तय मापदंडों का खुल्लमखुल्ला उल्लंघन

—————————————————–

मंगलवार को पढ़िए प्रशिक्षक नियुक्ति घोटाला – भाग 2

सिर्फ और सिर्फ sportsjharkhand.com

Tags: अयोग्यखेलखेल निदेशालयझारखंड सरकारतीरंदाजीप्रशिक्षक नियुक्ति घोटालायोग्य
Sushil Singh Mantu

Sushil Singh Mantu

Next Post
अंधेरगर्दी की हद : IAS सुशांत गौरव और उनकी टीम ने पेट्रोल या CNG पर चलनेवाले वाहनों में भरवा डाला 1045 लीटर डीजल

अंधेरगर्दी की हद : IAS सुशांत गौरव और उनकी टीम ने पेट्रोल या CNG पर चलनेवाले वाहनों में भरवा डाला 1045 लीटर डीजल

Contact Address:

236, Janak Nagar, Hesal
PO : Hehal
Ranchi, Jharkhand
PIN : 834005

Reach us at

+91 9470777777
sportsjharkhand@gmail.com
info@sportsjharkhand.com
www.sportsjharkhand.com

Popular Keywords

10 X Rifle Club11वीं सीनियर राष्ट्रीय ड्रैगन बोट रेसिंग प्रतियोगिता 202313वीं झारखंड स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप13वीं हॉकी इंडिया जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप13वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सीनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप 202314वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला और पुरुष चॉकबॉल प्रतियोगिता15वीं झारखंड स्टेट फेंसिंग चैंपियनशिप15वीं राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता15वीं स्टेट तीरंदाजी प्रतियोगिता 202316वां राज्यस्तरीय सीनियर महिला17th Junior Athletics1972 Munich Olympic1980

Recent News

खेल निदेशालय ने दिवंगत प्रशिक्षक प्रतिमा बरवा का संविदा विस्तार नहीं करने पर सिमडेगा DSO से कारण पृच्छा की

खेल निदेशालय ने दिवंगत प्रशिक्षक प्रतिमा बरवा का संविदा विस्तार नहीं करने पर सिमडेगा DSO से कारण पृच्छा की

November 19, 2026
गुलाम रब्बानी झारखंड फुटबॉल संघ की कमान 1 नवंबर को परिजनों को सौंपने की तैयारी में जुटे, पूर्व मंत्री सह अध्यक्ष मिथिलेश ठाकुर निपटाए जाएंगे

गुलाम रब्बानी झारखंड फुटबॉल संघ की कमान 1 नवंबर को परिजनों को सौंपने की तैयारी में जुटे, पूर्व मंत्री सह अध्यक्ष मिथिलेश ठाकुर निपटाए जाएंगे

October 28, 2026

© 2020 All Rights Reserved Sports Jharkhand - Developed by PV Web Solution.

  • Home
  • Love All
  • Awards
    • Arjuna
    • Dronacharya
    • Dhyanchand Award
    • Khel Ratna
    • Padma Award
  • Infrastructure
  • Documents
  • Gallery
    • Photo Gallery
    • Newspaper Clips
  • Upcoming Events
  • Login

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In