Friday, November 20, 2026
  • Login
Sports Jharkhand
  • Home
  • Love All
  • Awards
    • Arjuna
    • Dronacharya
    • Dhyanchand Award
    • Khel Ratna
    • Padma Award
  • Infrastructure
  • Documents
  • Gallery
    • Photo Gallery
    • Newspaper Clips
  • Upcoming Events
No Result
View All Result
  • Home
  • Love All
  • Awards
    • Arjuna
    • Dronacharya
    • Dhyanchand Award
    • Khel Ratna
    • Padma Award
  • Infrastructure
  • Documents
  • Gallery
    • Photo Gallery
    • Newspaper Clips
  • Upcoming Events
No Result
View All Result
Sports Jharkhand
No Result
View All Result
Home हम नहीं सुधरेंगे

अंधेरगर्दी की हद : IAS सुशांत गौरव और उनकी टीम ने पेट्रोल या CNG पर चलनेवाले वाहनों में भरवा डाला 1045 लीटर डीजल

30 जनवरी को विभाग में पहुंचे बिल को देवघर DSO ने 29 जनवरी को ही कर दिया था सत्यापित

Sushil Singh Mantu by Sushil Singh Mantu
21-04-2025 @ 10:02 PM
in हम नहीं सुधरेंगे
0 0
A A
0
अंधेरगर्दी की हद : IAS सुशांत गौरव और उनकी टीम ने पेट्रोल या CNG पर चलनेवाले वाहनों में भरवा डाला 1045 लीटर डीजल

30 जनवरी के बिल पर 29 जनवरी का सत्यापन

Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter
image_pdfimage_print
रांची

sportsjharkhand.com EXCLUSIVE 

रांची महिला हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर 2024 के आयोजन में प्रशासनिक व वित्तीय अनियमितता – भाग 1

हॉकी इंडिया और खेल निदेशालय, झारखंड सरकार के संयुक्त तत्वावधान में 13 से 19 जनवरी 2024 तक रांची के मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा हॉकी स्टेडियम में महिला हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर का आयोजन किया गया था। इस आयोजन के दौरान भी 2023 में रांची में आयोजित एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप की तर्ज पर व्यापक पैमाने पर प्रशासनिक एवं वित्तीय अनियमितता बरती गईं। हम सिलसिलेवार तरीके से सभी प्रशासनिक व वित्तीय अनियमितता से आपको अवगत कराएंगे। शुरुआत करते हैं प्रतियोगिता के दौरान भाड़े पर लिए गए वाहनों में भराए गए पेट्रोल व डीजल से।

एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप 2023 में IAS सुशांत गौरव और उनकी टीम के काबिल अफसरों ने ई रिक्शा को डीजल पर चलाने और पेट्रोल कार को डीजल पर दौड़ाने का कारनामा किया था। महिला हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर के दौरान तत्कालीन खेल निदेशक सुशांत गौरव और उनकी टीम के काबिल अफसरों ने एक कदम आगे बढ़ते हुए TVS Heavy Duty Moped, Hero Passion Plus i35, YAMAHA FZ/S, Hero Passion Pro, Hero Passion Plus, TVS Apachi, Hero Honda Passion, Royal Enfield Signals 350 और Activa 4G जैसे पेट्रोल पर चलनेवाले दोपहिया वाहनों में 825 लीटर डीजल भरवा दिया। यही नहीं Bajaj RE CNG/4S CNG ऑटो रिक्शा में भी 220 लीटर डीजल भरवा दिया। मतलब जो वाहन पेट्रोल या CNG पर चलते हैं, वैसे वाहनों में 1045 लीटर डीजल भरवा दिया गया। जिस दोपहिया वाहन की फ्यूल  कैपेसिटी 11 लीटर की थी, उस वाहन में एक ही दिन में 120 लीटर डीजल भरवा दिया। ये खुलासा हम नहीं कर रहे बल्कि न्यू गुमला ट्रेडर्स द्वारा समर्पित बिल स्वयं चीख चीख कर सच्चाई बयां कर रहा है।

CNG और पेट्रोल से चलनेवाले इन वाहनों में भरवाया गया डीजल

बजाज RE CNG/4S ऑटो रिक्शा UP 65 JT 0949 में स्लिप संख्या 33495 के जरिए 5 जनवरी को 220 लीटर डीजल भरा गया

खास बात : बजाज RE CNG/4S ऑटो रिक्शा CNG और आवश्यकता पड़ने पर पेट्रोल पर चलता है

इन दो पहिया वाहनों में भरे गए डीजल 👇🏻

एक्टिवा 4G – JH 01 CN 7174 में स्लिप नंबर 33442 के जरिए 4 जनवरी को 40 लीटर डीजल भरा गया

खास बात : Activa 4G की फ्यूल कैपेसिटी मात्र 5.3 लीटर की है और पेट्रोल पर चलती है

रॉयल एनफील्ड सिग्नल्स 350 : JH 02 BJ 6960 में स्लिप नंबर 33724 के जरिए 10 जनवरी को 80 लीटर डीजल भरा गया

खास बात : रॉयल एनफील्ड की इस गाड़ी की कैपेसिटी मात्र 13.5 लीटर है और पेट्रोल पर चलता है

हीरो होंडा पैशन – JH 05 D 9045 में स्लिप नंबर 33691 के जरिए 10 जनवरी को 65 लीटर डीजल भरा गया

खास बात : हीरो होंडा पैशन की फ्यूल कैपेसिटी मात्र 11 लीटर है और पेट्रोल पर चलता है

TVS अपाची – JH 10 CA 1038 में स्लिप नंबर 33774 के जरिए 11 जनवरी को 20 लीटर और स्लिप नंबर 34056 के जरिए 20 लीटर डीजल भरा गया

खास बात : TVS अपाची की फ्यूल कैपेसिटी मात्र 12 लीटर है और पेट्रोल पर चलता है

हीरो पैशन प्लस : JH 05 W 0497 में स्लिप नंबर 33992 के जरिए 16 जनवरी को 40 लीटर और स्लिप नंबर 34113 के जरिए 40 लीटर डीजल भरा गया

खास बात : हीरो पैशन प्लस की फ्यूल कैपेसिटी मात्र 11 लीटर है और पेट्रोल पर चलता है

TVS XL हैवी ड्यूटी मोपेड : JH 13 E 4730 में स्लिप नंबर 33903 के जरिए 15 जनवरी को डीजल भरा गया

खास बात : TVS XL हैवी ड्यूटी मोपेड की फ्यूल कैपेसिटी मात्र 4 लीटर है और पेट्रोल पर चलती है

हीरो पैशन प्रो : JH 01 BJ  0960 में स्लिप नंबर 33983 के जरिए 16 जनवरी को 60 लीटर और स्लिप नंबर 34274 के जरिए 22 जनवरी को 60 लीटर डीजल भरा गया

खास बात : हीरो पैशन प्रो की फ्यूल कैपेसिटी मात्र 11 लीटर है और पेट्रोल पर चलता है

YAMAHA FZ/S : JH 01 BT 8823 में स्लिप नंबर 33861 के जरिए 13 जनवरी को 40 लीटर, स्लिप नंबर 34086 के जरिए 18 जनवरी को 40 लीटर तथा स्लिप नंबर 34186 और 34208 के जरिए 20 जनवरी को 40- 40 लीटर दो बार डीजल भरा गया

खास बात : YAMAHA FZ/S  की फ्यूल कैपेसिटी मात्र 13 लीटर है और पेट्रोल पर चलता है लेकिन इसमें एक ही दिन में 80 लीटर डीजल समेत कुल 160 डीजल भरे गए

हीरो पैशन प्लस i35 : JH 01 FM 9831 में स्लिप नंबर 34056 और 34083 के जरिए 18 जनवरी को 120 लीटर और स्लिप नंबर 34280 के जरिए 22 जनवरी को 60 लीटर डीजल भरा गया

खास बात : हीरो पैशन प्लस i35 की फ्यूल कैपेसिटी मात्र 11 लीटर है और पेट्रोल पर चलता है। 18 जनवरी को इस गाड़ी में 120 लीटर डीजल भरा गया

आश्चर्य ! परन्तु सत्य

30 जनवरी को विभाग में पहुंचे बिल को देवघर DSO ने  29 जनवरी को ही कर दिया सत्यापित

लगता है देवघर के जिला खेल पदाधिकारी (DSO) के पास डोरेमॉन कार्टून कैरेक्टर की तरह “एनी वेयर डोर” की सेवा से लैस है। इस सेवा के तहत डोरेमॉन आनेवाले कल और गुजरे हुए कल में अपनी इच्छा के अनुसार प्रवेश कर सकता है। जो बिल न्यू गुमला ट्रेडर्स ने विभाग को 30 जनवरी को सौंपा, उसे संतोष कुमार ने डोरेमॉन के “एनी वेयर डोर” के जरिए 29 जनवरी को ही सत्यापित कर दिया। एक अन्य साथी सिमडेगा DSO ने थोड़ा वक्त लिया और दस्तावेज को 15 फरवरी को सत्यापित किया। (देखें दस्तावेज) इस विषय पर संतोष कुमार का पक्ष लेने का प्रयास किया गया लेकिन उन्होंने उत्तर देना उचित नहीं समझा। 

अंधेरगर्दी की हद : IAS सुशांत गौरव और उनकी टीम ने पेट्रोल या CNG पर चलनेवाले वाहनों में भरवा डाला 1045 लीटर डीजल
30 जनवरी के बिल पर 29 जनवरी का सत्यापन

काबिल DSO के सत्यापित करने के बाद सुशांत गौरव ने किया भुगतान

न्यू गुमला ट्रेडर्स ने 30 जनवरी को 12,30,819 रुपए का बिल जमा किया। इसे दो DSO ने सत्यापित किया तत्पश्चात तत्कालीन खेल निदेशक सह कार्यकारी निदेशक साझा सुशांत गौरव ने भुगतान कर दिया लेकिन किसी ने भी ये जानने का प्रयास नहीं किया कि बिल में जिन गाड़ियों के नाम पर पेट्रोल डीजल का बिल बना है वो प्रतियोगिता आयोजन के दौरान प्रयोग में लाए भी गए थे या नहीं। sportsjharkhand.com ने सीमित संसाधनों की बदौलत मात्र 8 घंटे में सभी 63 वाहनों का डिटेल्स हासिल कर लिया। कबिलांठ अफसरों के पास तो बड़ी टीम होती है, सभी जुट जाते तो एक घंटे में ही काम निपट जाता लेकिन काम निपट जाने से “काले, लाल, हरे” गांधी जी के नाराज होने का खतरा उत्पन्न हो जाता ! आखिरकार राष्ट्रपिता का “सम्मान” भी तो करना था !

आयोजन के दौरान 12756 लीटर डीजल और 235.02 लीटर पेट्रोल

महिला ओलंपिक क्वालीफायर के दौरान न्यू गुमला ट्रेडर्स को ही पेट्रोल और डीजल की सप्लाई का कार्यादेश दिया गया था। इस कार्यादेश के आलोक में विभिन्न वाहनों में 12756 लीटर डीजल और 235.02 लीटर पेट्रोल भरवाया गया। कुल 63 वाहनों में 177 स्लिप नंबर के जरिए कुल 12991.02 लीटर पेट्रोल और डीजल भरवाए गए। खास बात ये है कि न्यू गुमला ट्रेडर्स को ही स्टेडियम में लगे DG सेट में डीजल भरने का काम दिया गया था लेकिन बिल में DG सेट को उपलब्ध कराए गए डीजल का कोई भी बिल शामिल ही नहीं है। 

——————————————————-

रांची महिला हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर 2024 के आयोजन में प्रशासनिक व वित्तीय अनियमितता पर जारी रहेगी हमारी विशेष पेशकश

बने रहिए हमारे साथ

Tags: 2024Directorate of SportsHemant SorenHockeyHockey IndiaIASJharkhandJharkhand Sports DirectorateRanchiRanchi Women's Hockey Olympic QualifierSports Authority of JharkhandSudivya Kumar Sonuझारखंडझारखंड खेल निदेशालयझारखंड खेल प्राधिकरणरांचीरांची महिला हॉकी ओलंपिक क्वालीफायरसुदिव्य कुमार सोनूहेमंत सोरेनहॉकीहॉकी इंडिया
Sushil Singh Mantu

Sushil Singh Mantu

Next Post
झारखंड की सरिता ने हांगकांग में साइक्लिंग ट्रैक चैंपियनशिप की टीम स्पर्धा में जीता कांस्य पदक 

झारखंड की सरिता ने हांगकांग में साइक्लिंग ट्रैक चैंपियनशिप की टीम स्पर्धा में जीता कांस्य पदक 

Contact Address:

236, Janak Nagar, Hesal
PO : Hehal
Ranchi, Jharkhand
PIN : 834005

Reach us at

+91 9470777777
sportsjharkhand@gmail.com
info@sportsjharkhand.com
www.sportsjharkhand.com

Popular Keywords

10 X Rifle Club11वीं सीनियर राष्ट्रीय ड्रैगन बोट रेसिंग प्रतियोगिता 202313वीं झारखंड स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप13वीं हॉकी इंडिया जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप13वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सीनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप 202314वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला और पुरुष चॉकबॉल प्रतियोगिता15वीं झारखंड स्टेट फेंसिंग चैंपियनशिप15वीं राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता15वीं स्टेट तीरंदाजी प्रतियोगिता 202316वां राज्यस्तरीय सीनियर महिला17th Junior Athletics1972 Munich Olympic1980

Recent News

खेल निदेशालय ने दिवंगत प्रशिक्षक प्रतिमा बरवा का संविदा विस्तार नहीं करने पर सिमडेगा DSO से कारण पृच्छा की

खेल निदेशालय ने दिवंगत प्रशिक्षक प्रतिमा बरवा का संविदा विस्तार नहीं करने पर सिमडेगा DSO से कारण पृच्छा की

November 19, 2026
गुलाम रब्बानी झारखंड फुटबॉल संघ की कमान 1 नवंबर को परिजनों को सौंपने की तैयारी में जुटे, पूर्व मंत्री सह अध्यक्ष मिथिलेश ठाकुर निपटाए जाएंगे

गुलाम रब्बानी झारखंड फुटबॉल संघ की कमान 1 नवंबर को परिजनों को सौंपने की तैयारी में जुटे, पूर्व मंत्री सह अध्यक्ष मिथिलेश ठाकुर निपटाए जाएंगे

October 28, 2026

© 2020 All Rights Reserved Sports Jharkhand - Developed by PV Web Solution.

  • Home
  • Love All
  • Awards
    • Arjuna
    • Dronacharya
    • Dhyanchand Award
    • Khel Ratna
    • Padma Award
  • Infrastructure
  • Documents
  • Gallery
    • Photo Gallery
    • Newspaper Clips
  • Upcoming Events
  • Login

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In