| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
योग फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा राजस्थान के पाली में 25 से 28 मार्च तक 47वीं राष्ट्रीय सीनियर योगासना महिला पुरुष प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए झारखंड की 36 सदस्यीय दल बुधवार को रांची से धनबाद होते हुए पाली राजस्थान के लिए रवाना हुई। महिला वर्ग में वंदना व पुरुष वर्ग में राहुल पोद्दार कप्तानी करेंगे।
झारखंड टीम के महिला वर्ग में कप्तान वंदना कुमारी एवं पुरुष वर्ग में कप्तान राहुल पोद्दार को बनाया गया है। झारखंड टीम के प्रशिक्षक सपन साव, आदित्य कुमार सिंह एवं टीम मैनेजर अमरेंद्र कुमार विकल को बनाया गया है।
टीम
फूल कुमारी, प्रियंका कुमारी, वंदना कुमारी, नीलांजना कुमारी, देवलीना बिस्वास, प्रेरणा कुमारी, रिंकी महतो, साक्षी राज, कंचन शर्मा, दीपक कुमार महतो, पूजा रानी, रश्मि सिंकू, गौतम कुमार, विक्रम चौधरी, उषा शर्मा, तुषार पंडित, रंजना किशोर, सलोनी कुमारी, कबिता कुमारी साव, मिथिलेश राम गुप्ता, मनीष पांडे, निशांत कुमार, शत्रुंजय कुमार, संघमित्रा साहू, अनिकेत राम, रवींद्र कुमार सुमन, शैलेश कुमार, सुनील कुमार, आशीष रंजन, चंद नागपाल, पंकज कुमार, तन्मय अधिकारी।
ऑफिशियल
राहुल पोद्दार, आदित्य कुमार सिंह, सपन कुमार साव।







