रांची/जालंधर
टीम sportsjharkhand.com |
जालंधर के लवली प्रोफ़ेशनल यूनिवर्सिटी में चल रहे 6ठी फेडरेशन कप वुशु प्रतियोगिता के दूसरे दिन झारखण्डं के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 स्वर्ण, 2 रजत और 2 कांस्य पदक जीता।
पदक
पूर्णिमा लिंडा- दो स्वर्ण
विशाल गंझू- एक स्वर्ण एक
रजत
भास्कर ठाकुर – स्वर्ण
प्लेटोदिप सिंह – स्वर्ण
विक्रम गंझू – रजत
शुभम कुमार – कांस्य
आयुष कुमार साव- कांस्य
झारखण्डं के वुशु खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर झारखंड वुशु एसोसिएशन के प्रेसिडेंट डॉ प्रदीप वर्मा सहित चंचल भट्टाचार्य, डॉ कविता सिंह,डॉ अंशु साहू,रत्नेश कुमार, शैलेन्द्र दुबे, उदय साहू,मिथलेश साहू, दीपक गोप, रूपेश साहू समेत पदाधिकारियों ने खुशी जाहिर की है।