| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
झारखंड की वुशु खिलाड़ी पूर्णिमा लिंडा का चयन मॉस्को स्टार वुशु प्रतियोगिता के लिए किया गया है। पूर्णिमा अभी इंडिया कैम्प के लिए मेरठ में है। इस कैम्प के बाद मास्को स्टार वुशु प्रतियोगिता में भाग लेगी। जिसका आयोजन 2 से 8 मई तक मास्को में किया जा रहा है।
पिछले दिनों मेरठ में आयोजित किये गए चयन ट्रायल से इंडिया टीम का चयन किया गया है। जिसमें झारखण्ड की पूर्णिमा लिंडा को भी शामिल किया गया है। पूर्णिमा लिंडा के चयन पर झारखंड वुशु एसोसिएशन के पदाधिकारियों और खेल प्रेमियों ने शुभकामनाएं दी है







