वुशु खिलाड़ी पूर्णिमा लिंडा इंडिया कैम्प में शामिल, मास्को में आयोजित प्रतियोगिता में लेंगी हिस्सा

वुशु खिलाड़ी पूर्णिमा लिंडा इंडिया कैम्प में शामिल, मास्को में आयोजित प्रतियोगिता में लेंगी हिस्सा
रांची

टीम sportsjharkhand.com

झारखंड की वुशु खिलाड़ी पूर्णिमा लिंडा का चयन मॉस्को स्टार वुशु प्रतियोगिता के लिए किया गया है। पूर्णिमा अभी इंडिया कैम्प के लिए मेरठ में है। इस कैम्प के बाद मास्को स्टार वुशु प्रतियोगिता में भाग लेगी। जिसका आयोजन 2 से 8 मई तक मास्को में किया जा रहा है।

पिछले दिनों मेरठ में आयोजित किये गए चयन ट्रायल से इंडिया टीम का चयन किया गया है। जिसमें झारखण्ड की पूर्णिमा लिंडा को भी शामिल किया गया है। पूर्णिमा लिंडा के चयन पर झारखंड वुशु एसोसिएशन के पदाधिकारियों और खेल प्रेमियों ने शुभकामनाएं दी है