| रांची
टीम sportsjharkhand |
भारतीय खेल प्राधिकरण और साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित खेलो इंडिया ट्रैक साइकिलिंग वुमन लीग जोन 3 का समापन खेल गांव के वेलोड्रोम स्टेडियम में हुआ।
प्रतियोगिता में नेहा टोप्पो ने 5 गोल्ड, लक्ष्मी कुमारी, मंजू टोप्पो, सबीना कुमारी, सिंधुलता हेम्ब्रोम ने 2-2 गोल्ड और मिनी हेम्ब्रोम के 1 गोल्ड के साथ झारखंड ओवरऑल चैंपियन बना.
गोल्ड जीतने वाले खिलाड़ियों को 10,000 रुपये, सिल्वर जीतने वाले को 6000 और ब्रान्ज जीतने वाले खिलाड़ियों को 4000 रुपये पुरस्कार राशि दी गई.
बता दें प्रतियोगिता में ईस्ट जोन के लगभग 65 प्रतिभागियों ने भाग लिया था
कार्यक्रम को तकनीकी रूप से संचालित करने हेतु साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के तरफ से रेस डायरेक्टर के रूप में अभिजीत सेठ जनरल सेक्रेटरी वेस्ट बंगाल साइकलिंग संघ उपस्थित रहे। झारखंड साइकलिंग संघ के अध्यक्ष डॉ मधुकांत पाठक, वरिष्ठ पत्रकार चंचल भट्टाचार्य, एसके पांडे, साईं के पर्यवेक्षक सुरेंद्र प्रसाद, जेएसएसपीएस के पुष्पा हादसा, मुकुल टोप्पो, झारखंड साइकिलिंग संघ के उपाध्यक्ष सुरजीत कुमार, कोषाध्यक्ष रणवीर सिंह, लोहरदगा जिला के सचिव दीपक हेंब्रम, गिरिडीह जिला के सचिव जितेंद्र महतो, चंद्र बहादुर सिंह, प्रियंका, उपसाना, अलमदीना तिग्गा नरेश कुमार, शिव कुमार राजकुमार, झारखंड साइकिलिंग संघ के महासचिव शैलेंद्र पाठक ने विजेताओं को बधाई दी है।







