रांची
टीम sportsjharkhand.com |
खेलो इंडिया सब जुनियर नेशनल वुशु प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 12 सदस्यीय झारखंड वुशु टीम जम्मू रवाना हुई। इस टीम में कुल 12 खिलाड़ी शामिल है। इस दल में रांची में आयोजित किये गए जोनल वुशु लीग के विजयी खिलाड़ी शामिल है।
झारखंड टीम
बिनीता कुमारीं, कोमल हर्षिता वर्मा, अनुपमा कुमारी, अनिशा कुमारीं, प्राची कुमारी, करीना कुमारीं, होलिका कुमारी, सपना कुमारी, सोनोका कुमारी, कशिश राज शामिल है।
दल के साथ मैनेजर दीपक महतो शामिल है। इनके अलावे झारखण्ड की विमला टोप्पो को इस प्रतियोगिता का तकनीकी पदाधिकारी नियुक्त किया गया है।