Saturday, November 21, 2026
  • Login
Sports Jharkhand
  • Home
  • Love All
  • Awards
    • Arjuna
    • Dronacharya
    • Dhyanchand Award
    • Khel Ratna
    • Padma Award
  • Infrastructure
  • Documents
  • Gallery
    • Photo Gallery
    • Newspaper Clips
  • Upcoming Events
No Result
View All Result
  • Home
  • Love All
  • Awards
    • Arjuna
    • Dronacharya
    • Dhyanchand Award
    • Khel Ratna
    • Padma Award
  • Infrastructure
  • Documents
  • Gallery
    • Photo Gallery
    • Newspaper Clips
  • Upcoming Events
No Result
View All Result
Sports Jharkhand
No Result
View All Result
Home CCC चुनाव 2025

JMM प्रवक्ता मनोज कुमार पांडेय के नामांकन को वैध ठहराते हुए इलेक्शन कमिटी ने कहा – CCC बाई लॉज के अनुसार चुनाव लड़ने पर रोक नहीं, डायरेक्टर बनने पर रोक है

अपनी अकर्मण्यता छुपाने के प्रयास में बाई लॉज और चुनावी प्रक्रिया की गलत व्याख्या करने में जुटी इलेक्शन कमिटी

Sushil Singh Mantu by Sushil Singh Mantu
16-09-2025 @ 11:24 PM
in CCC चुनाव 2025
0 0
A A
0
JMM प्रवक्ता मनोज कुमार पांडेय के नामांकन को वैध ठहराते हुए इलेक्शन कमिटी ने कहा – CCC बाई लॉज के अनुसार चुनाव लड़ने पर रोक नहीं, डायरेक्टर बनने पर रोक है
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter
image_pdfimage_print
रांची

टीम sportsjharkhand.com 

कंट्री क्रिकेट क्लब (CCC) के चुनाव में JMM प्रवक्ता मनोज कुमार पांडेय के नामांकन पर उठाई गई आपत्ति को खारिज़ करते हुए इलेक्शन कमिटी ने दो पन्ने का फैसला जारी किया है वो स्वयं विरोधाभासों से भरा पड़ा है। इलेक्शन कमिटी ने अपने फैसले में कहा है कि CCC बाई लॉज के अनुसार राजनीतिक दल का प्रवक्ता डायरेक्टर नहीं बन सकता लेकिन उसके चुनाव लड़ने पर रोक नहीं है। इलेक्शन कमिटी ने ये भी कहा है कि अगर मनोज कुमार पांडेय चुनाव जीतते हैं तो वो डायरेक्टर बनेंगे या नहीं इसपर फैसला निर्वाचित कमिटी के लोग लेंगे। इसलिए अब चुनावी प्रक्रिया निर्बाध रूप से शेड्यूल के अनुसार चलती रहेगी।

दो पन्ने का निर्णय परस्पर विरोधाभाषी तर्कों से गढ़ा गया है

इलेक्शन कमिटी के दो पन्ने का ऑर्डर परस्पर विरोधाभाषी तर्कों के आधार पर गढ़ा गया है। ऐसा लग रहा है कि इलेक्शन कमिटी किसी के प्रभाव में काम कर रही है क्योंकि इलेक्शन कमिटी अपने ही द्वारा पूर्व में जारी किए गए आदेश/निर्देश/नोटिस की भी गलत व्याख्या कर रही है।

अपने निर्णय में इलेक्शन कमिटी ने पारा 2 में लिखा है

2. The statutory period for raising claims and objections expired on 15th of September 2025 and the final list of valid contesting candidates was approved by the election committee in its meeting held on the evening of the same date and resolutions were formally adopted.

अब आप नजर डालिए इलेक्शन कमिटी द्वारा 5 सितंबर को जारी किए गए इलेक्शन शेड्यूल पर

JMM प्रवक्ता मनोज कुमार पांडेय के नामांकन को वैध ठहराते हुए इलेक्शन कमिटी ने कहा - CCC बाई लॉज के अनुसार चुनाव लड़ने पर रोक नहीं, डायरेक्टर बनने पर रोक है

ऊपर के शेड्यूल में कहीं भी Claims and Objection Period का जिक्र नहीं है लेकिन ऑर्डर का पारा 2 कहता है कि 15 सितंबर को तय Claims and Objection Period समाप्त हो गया था। इसके बाद उसी दिन यानी 15 सितंबर को इलेक्शन कमिटी ने चुनाव लड़नेवाले योग्य उम्मीदवारों की सूची को अप्रूव्ड कर दिया। इलेक्शन कमिटी को ये पता होना चाहिए कि योग्य उम्मीदवारों की सूची जारी करने की तिथि इलेक्शन शेड्यूल के अनुसार 16 सितंबर की शाम छह बजे है। फिर एक दिन पहले ही इलेक्शन कमिटी ने इसे क्यों अप्रूव कर दिया ? इलेक्शन कमिटी को स्वयं द्वारा जारी किए गए शेड्यूल की जानकारी न होना हास्यास्पद ही नहीं शर्मनाक भी है। ऐसा लग रहा है इलेक्शन कमिटी सिर्फ दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कर रही है, ऑर्डर कहीं और से जारी हो रहे हैं। 

 

इसी तरह पारा 3 में लिखा है

3. The present complaint has been received after the expiry of the objection period and subsequent to the approval of the final list. At this stage, the election committee has no jurisdiction to reopen the process or cancel and nomination already accepted.

आपत्ति का आवेदन Objection Period खत्म होने के बाद जमा किया गया। ऐसी कोई व्यवस्था शेड्यूल में दिख ही नहीं रही। इसके बाद इलेक्शन कमिटी को नामांकन रद्द करने का कोई अधिकार नहीं है। 

ऑर्डर के पारा 4 में लिखा है

4. The procedures and guidelines election manual 2025-27 where framed by this election committee only to facilitate smooth conduct of elections. They cannot and do not supersede the articles of association of the country cricket club in the event of any conflict the article of association cell prevail.

मतलब साफ है कि चुनाव कराने के लिए मैनुअल बनाया गया है और कॉन्फ्लिक्ट की स्थिति में CCC का AoA ही मान्य होगा। नॉमिनेशन स्क्रूटनी के लिए AoA में कोई प्रावधान नहीं है तब आपके द्वारा तय मैनुअल लागू होगा। आपके मैनुअल के क्लॉज़ 4.2 के अनुसार सभी प्रत्याशियों की एलिजिबिलिटी की स्क्रूटनी करने की जिम्मेवारी इलेक्शन कमिटी की थी। इलेक्शन कमिटी ने अपनी जिम्मेवारी क्यों नहीं निभाई ? अगर इलेक्शन कमिटी ने अपनी जिम्मेवारी निभाई होती तो नामांकन 13 को ही रद्द हो जाता।

.

Tags: cccCountry Cricket ClubElectionJMMJSCAManoj Kumar PandeyRanchi
Sushil Singh Mantu

Sushil Singh Mantu

Next Post
JSCA की CCC की एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी जनरल बॉडी मीटिंग बुला संस्था के बायलॉज में संशोधन कराने में जुटी गवर्निंग कमिटी, खुद का कार्यकाल एक साल से बढ़ाकर दो साल करने की तैयारी

CCC में व्याप्त भ्रष्टाचार व मुफ्तखोरी की कई शिकायत दर्ज लेकिन दुर्भाग्य की ये किसी ग्रुप के चुनावी एजेंडे में शामिल नहीं

Contact Address:

236, Janak Nagar, Hesal
PO : Hehal
Ranchi, Jharkhand
PIN : 834005

Reach us at

+91 9470777777
sportsjharkhand@gmail.com
info@sportsjharkhand.com
www.sportsjharkhand.com

Popular Keywords

10 X Rifle Club11वीं सीनियर राष्ट्रीय ड्रैगन बोट रेसिंग प्रतियोगिता 202313वीं झारखंड स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप13वीं हॉकी इंडिया जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप13वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सीनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप 202314वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला और पुरुष चॉकबॉल प्रतियोगिता15वीं झारखंड स्टेट फेंसिंग चैंपियनशिप15वीं राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता15वीं स्टेट तीरंदाजी प्रतियोगिता 202316वां राज्यस्तरीय सीनियर महिला17th Junior Athletics1972 Munich Olympic1980

Recent News

खेल निदेशालय ने दिवंगत प्रशिक्षक प्रतिमा बरवा का संविदा विस्तार नहीं करने पर सिमडेगा DSO से कारण पृच्छा की

खेल निदेशालय ने दिवंगत प्रशिक्षक प्रतिमा बरवा का संविदा विस्तार नहीं करने पर सिमडेगा DSO से कारण पृच्छा की

November 19, 2026
गुलाम रब्बानी झारखंड फुटबॉल संघ की कमान 1 नवंबर को परिजनों को सौंपने की तैयारी में जुटे, पूर्व मंत्री सह अध्यक्ष मिथिलेश ठाकुर निपटाए जाएंगे

गुलाम रब्बानी झारखंड फुटबॉल संघ की कमान 1 नवंबर को परिजनों को सौंपने की तैयारी में जुटे, पूर्व मंत्री सह अध्यक्ष मिथिलेश ठाकुर निपटाए जाएंगे

October 28, 2026

© 2020 All Rights Reserved Sports Jharkhand - Developed by PV Web Solution.

  • Home
  • Love All
  • Awards
    • Arjuna
    • Dronacharya
    • Dhyanchand Award
    • Khel Ratna
    • Padma Award
  • Infrastructure
  • Documents
  • Gallery
    • Photo Gallery
    • Newspaper Clips
  • Upcoming Events
  • Login

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In