| रांची |
झारखंड राज्य खेल प्रोत्साहन सोसायटी (JSSPS) से बाहर किए गए वेटलिफ्टर कांके, रांची के निवासी रोहन कुमार महतो ने यूथ कॉमनवेल्थ वेटलिफ्टिंग में 254 किलो वजन उठाकर जीता रजत पदक जीत लिया है। अहमदाबाद में हो रही चैंपियनशिप के 79 किलो स्नैच वर्ग में रोहन ने 112 किलो क्लीन और जर्क में 142 किलो वजन उठाने के साथ रजत पदक जीता। रोहन रांची के नामकुम प्रखंड के कस्तूरबा प्लस 2 हाई स्कूल, खरसीदाग में 12वीं का छात्र है जो वर्तमान में खेलो इंडिया लखनऊ के सेंटर फॉर एक्सीलेंस में प्रशिक्षणरत है। रोहन इससे राष्ट्रीय यूथ चैंपियनशिप में भी स्वर्ण पदक जीता था। इसी जीत के आधार कॉमनवेल्थ की भारतीय टीम में रोहन का चयन हुआ था। रोहन JSSPS में जून 2018 से मार्च 2024 तक कैप्टन गुरविंदर सिंह से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहा था। JSSPS के आंतरिक विवाद में रोहन समेत कई प्रतिभाशाली वेटलिफ्टरों को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था। रोहन के प्रशिक्षक और मार्गदर्शक कैप्टन गुरविंदर सिंह वर्तमान में सेंटर फॉर एक्सीलेंस राजगीर में प्रशिक्षण का कार्य निभा रहे हैं।
“रोहन में बहुत पोटेंशियल है, वो आनेवाले दिनों में भी राज्य और देश का नाम रौशन करेगा”
कैप्टन गुरविंदर सिंह, रोहन के प्रशिक्षक और मार्गदर्शक









