| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
20 से 24 फरवरी तक शिलांग मेघालय में आयोजित खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स तीरंदाजी में सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस रांची के तीरंदाज दीपक कुमार ने टीम स्पर्धा में गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर को हराकर स्वर्ण पदक जीता है। दीपक कुमार वर्तमान में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी से प्रतिनिधित्व कर रहें हैं। दीपक के इस शानदार प्रदर्शन पर खेल प्रेमियों ने बधाई दी है।







