| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
दिल्ली साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ़ इंडिया द्वारा आयोजित 43वीं सीनियर और तीसरी जूनियर एशियाई ट्रैक साइकिलिंग चैंपियनशिप 2023-24 में भारतीय टीम ने तीसरा दिन भी शानदार प्रदर्शन किया है। टीम में शामिल झारखंड की सरिता कुमारी ने वीमेन जूनियर टाइम ट्रायल स्पर्धा में 500 मीटर की दूरी 36.577 सेकंड में पूरी कर कांस्य पदक अपने नाम किया है। बताते चले कि झारखंड की सरिता कुमारी राज्य और देश के लिए गोल्डन गर्ल बनकर उभरी है। झारखंड के लोहरदगा जिला निवासी सरिता कुमारी आर्थिक रूप से कमजोर एक परिवार से है। जिनके माता-पिता रेजा कुली का काम कर जीवन वसर करते हैं। झारखंड साइकिलिंग संघ द्वारा 2016-17 में रांची में आयोजित ओपन ट्रायल में शामिल होकर सरिता ने आज इस मुकाम तक पहुंची है। अच्छी साइकिलिस्ट होने के बावजूद एक ऐसा समय था जब उनके पास हेलमेट तक नहीं था। निम्नस्तरीय साइकिल से पदक जीत रही सरिता को व्यक्तिगत स्पर्धा में गोल्ड मेडल नहीं जीतने का मलाल है। सरिता को आश है कि एशियाई में मेडल जीतने के बाद उन्हें एक अच्छा साइकिल और संबंधित इक्विपमेंट जरूर उपलब्ध होगा। जिससे कि वह आगे बेहतर अपना प्रदर्शन कर सके। मामले को लेकर झारखंड साइकिलिंग संघ के महासचिव शैलेंद्र पाठक ने कहा है की सरिता के पास अच्छा साइकिल और इक्विपमेंट उपलब्ध नहीं है। इसके बावजूद भी वह अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही है, राज्य संघ की ओर से जल्द ही सरिता को इक्विपमेंट और एक प्रोफेशनल साइकिल उपलब्ध कराया जाएगा इसके लिए संघ प्रयासरत है।







