रांची
टीम sportsjharkhand.com |
20 से 24 फरवरी तक शिलांग मेघालय में आयोजित खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स तीरंदाजी में रांची सेंटर फॉर एक्सीलेंस की तीरंदाज सावित्री कुमारी ने रिकर्व तीरंदाजी प्रतिस्पर्धा के व्यक्तिगत वर्ग में कांस्य पदक जीता है। गौरतलब हो कि सावित्री कुमारी रांची यूनिवर्सिटी की प्रतिनिधित्व करते हुए इस मेडल को अपने नाम किया है। इससे पहले रांची सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस के ही तीरंदाज दीपक कुमार ने टीम स्पर्धा में गुरुनानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर को हराकर शुक्रवार को स्वर्ण पदक जीता था।
इसी के साथ झारखंड को कुल 2 पदक हासिल हुए है जिसमें 1 स्वर्ण पदक और 1 कांस्य पदक शामिल है। उनके इस शानदार प्रदर्शन के लिए रांची यूनिवर्सिटी के खेल डायरेक्टर चंचल भट्टाचार्य, झारखंड तीरंदाजी संघ के सचिव, द्रोणाचार्य पूर्णिमा महतो सहित सभी प्रशिक्षक एवं खेल प्रेमियों ने उन्हें बधाई दी है।