| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
रांची के खेल गांव स्थित मेगा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव इंडोर स्टेडियम में खेलो इंडिया सीनियर नेशनल वीमेन वुशु लीग का आगाज किया गया। मौके पर राज्यसभा सांसद महुआ माजी शामिल हुई। बताते चले कि भारतीय खेल प्राधिकरण और झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के संयुक्त तथावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता का आयोजन 27 फरवरी तक किया गया है। इस प्रतियोगिता में महिला खिलाड़ी 12 लाख के कैश अवार्ड और पदकों के लिए प्रतिस्पर्धा में हिस्सा ले रहें हैं। उद्घाटन के मौके पर भारतीय खेल प्राधिकरण के प्रभारी सह खेलो इंडिया के लीग ऑब्जर्वर बी महापात्र, वुशु एसोसिएशन ऑफ इंडिया के कई पदाधिकारी और राज्य शिक्षा परियोजना परिषद के अधिकारी मौजूद थे। प्रतियोगिता के उद्घाटन सत्र के अवसर पर वुशु खिलाड़ियों ने अपनी – अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन भी दिखाया।







