रांची |
राज्य खेल समन्वयक के पद पर कार्यरत उमा जायसवाल और होटवार के एथलेटिक्स डे बोर्डिंग कोच अरविंद की सेवा पुलिस विभाग को वापस कर दी गई है। उमा जायसवाल 2015 से खेल निदेशालय में राज्य खेल समन्वयक के पद पर कार्यरत थे। 2020-21 में जिला खेल पदाधिकारियों की नियुक्ति से पहले उमा जायसवाल लातेहार के प्रभारी जिला खेल पदाधिकारी की जिम्मेवारी भी निभा रहे थे। उमा जायसवाल लगभग दो दशक से खेल निदेशालय के अंतर्गत विभिन पदों पर कार्यरत रहे हैं। अरविंद 2016-17 से होटवार स्थित एथलेटिक्स के डे बोर्डिंग कोच सह स्टेडियम मैनेजर की भूमिका में कार्यरत थे। विभाग के स्तर पर निर्णय लिया जा चुका है और सक्षम प्राधिकार से अनुमति ली जा चुकी है। सिर्फ आदेश निकलने की औपचारिकता शेष है। अधिकारियों की ओर से दोनों संबंधित लोगों को पूर्व में ही सूचित किया जा चुका है।


दोनों के खिलाफ शिकायतों की लंबी फेहरिस्त
sportsjharkhand.com को जानकारी मिली है कि दोनों के खिलाफ शिकायतों की फेहरिस्त विभाग को मिल रही थी। पिछले वर्ष सितंबर-अक्टूबर में भी हटाये जाने का प्रयास हुआ था लेकिन मुकाम तक नहीं पहुंच पाया था ये प्रयास।