रांची |
जमशेदपुर में खेली जाने वाली सैफ अंडर-18 महिला फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए घोषित भारतीय टीम में झारखंड की 6 महिला फुटबॉलरों को जगह मिली है। 12 मार्च को भारतीय फुटबॉल महासंघ ने 23 सदस्यीय टीम की घोषणा की। टीम में झारखंड की एस्टन उरांव, पूर्णिमा कुमारी, नीतू लिंडा, अनिता कुमारी, अमीषा बरला और सुनीता मुंडा जगह बनाने में कामयाब हुईं। पता हो कि यह प्रतियोगिता 25 मार्च तक जमशेदपुर में खेली जानी है। भारतीय टीम में 6 महिला खिलाड़ियों के चुने जाने पर झारखंड फुटबॉल संघ के अध्यक्ष डॉक्टर निजाम अंसारी, सचिव गुलाम रब्बानी समेत कई फुटबॉल पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं दी है और आशा व्यक्त की है कि झारखंड के सभी खिलाड़ी भारतीय टीम की ओर से शानदार प्रदर्शन कर इतिहास रचेंगे।
झारखंड की इन महिला फुटबॉलरों ने भारतीय टीम में बनाई जगह
एस्टन उरांव पूर्णिमा कुमारी नीतू लिंडा अनिता कुमारी अमीषा बरला और सुनीता मुंडा
|