| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
SGFI अंडर 14 फुटबॉल में झारखंड की बालिका टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह पक्का कर लिया है। आज हुए सेमीफइनल मुक़ाबले में झारखंड की बालिका टीम ने मणिपुर को 3 गोल से हराकर फाइनल में अपनी जगह बनाई है। बालिका टीमों का फाइनल मुक़ाबला 21 जनवरी, 2024 को रांची के मोरहाबादी स्थित भगवान बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में होगा।
फ़ाइनल में झारखंड की बालिका टीम
अनुष्का कुमारी (कप्तान), सिमरन कुमारी, आयुषी कुमारी, सुचिता उरांव, राजनंदिनी कुमारी, सोनल मुंडा, रंजीता हेंब्रम, दीपिका कुमारी, प्रीती कुमारी, बिना कुमारी, रीमा कुमारी, सबर्णी कुमारी, सुनैना टुडू, गौरी सिंह, उषा उरांव, मैरी हांसदा, आरती कुमारी, मौतोषी मंडल
बालिका वर्ग सेमीफाइनल के नतीजे
आज हुए पहले सेमीफइनल मैच में पश्चिम बंगाल की बालिका टीम ने महाराष्ट्र को 1-0 से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की है।
आज हुए अन्य मुक़ाबलों के नतीजे
प्री क्वार्टर फाइनल मुक़ाबले में झारखंड की बालक टीम ने हरियाणा को 5-4 से हराया।
पंजाब ने चंडीगढ़ को 2-0 से दी शिकस्त।
केरल बनाम कर्नाटक के बीच हुए मुक़ाबले में केरल की बालक टीम ने कर्नाटक को 8-0 के बड़े अंतर से हराया।
तमिलनाडु बनाम राजस्थान के बीच हुए मैच में राजस्थान ने 3-0 से जीत दर्ज की।
पश्चिम बंगाल बनाम जम्मू कश्मीर बालक वर्ग मुक़ाबले में एक गोल से जम्मू कश्मीर की बालक टीम विजयी हुई।
बिहार बनाम महाराष्ट्र के बीच हुए बालक वर्ग मुक़ाबले में बिहार की टीम ने महाराष्ट्र को 3-0 से दी शिकस्त।
उत्तराखंड बनाम सीआईएससीई के बीच हुए बालक वर्ग मुक़ाबले में उत्तराखंड की टीम ने 2-0 से जीत अपने नाम की।







