| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
राज्य सरकार के खेल विभाग और भारत सरकार और तमिलनाडु सरकार के संयुक्त तत्वावधान में 22 जनवरी से आयोजित खेलो इण्डिया यूथ गेम्स बालिका फुटबॉल मैच में झारखंड की बेटियों ने लीग के दूसरे मुकाबले में दोबारा अपना दबदबा कायम करते हुए छत्तीसगढ़ को 8-0 से पराजित किया।
इस मुकाबले में पहला गोल नीलम तिर्की के द्वारा 14 मिनट में, दूसरा गोल रीना कुमारी के द्वारा 17 मिनट में, तीसरा गोल काजल कुमारी के द्वारा 18 मिनट में, चौथा गोल नीलम तिर्की के द्वारा 20 मिनट में, पांचवा गोल अनिता कुमारी के द्वारा कितना 45 मिनट में, छठा गोल रीना कुमारी के द्वारा 47 मिनट में, सातवा गोल अनिता कुमारी के द्वारा 73वें मिनट में, आठवां गोल रीना टोप्पो के द्वारा 87वें मिनट में किया गया। इस शानदार प्रदर्शन पर खेल निदेशक सुशांत गौरव, खेलो इण्डिया प्रतियोगिता में झारखंड के नोडल पदाधिकारी समेत राज्य के खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को बधाई दी है।







