| रांची |
अमेरिका में 19 से 26 सितंबर तक होनेवाली तीरंदाज़ी सीनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए आयोजित दो दिवसीय ट्रॉयल में टोक्यो ओलंपिक के सभी ओलम्पियनों को पीछे छोड़ते हुए युवा तीरंदाजों ने भारतीय टीम में अपनी जगह सुनिश्चित की। ओलंपिक रिकर्व पुरुष टीम में शामिल अतानु दास व प्रवीण जाधव तो टॉप 16 में जगह बनाने में कामयाब नहीं हो पाए। तरुणदीप राय ने टॉप 16 में जगह बनाई लेकिन टॉप 8 में नहीं आ पाए। तीन बार की ओलंपियन दीपिका ने संघर्ष ज़रूर किया लेकिन चौथे स्थान के साथ टीम से बाहर हो गईं। 4 व 5 अगस्त को सोनीपत में आयोजित ट्रॉयल में रिकर्व व कंपाउंड दोनों स्पर्द्धा के लिए ट्रायल आयोजित किये गए थे। कंपाउंड में एशियाई खेलों की रजत पदक विजेता मधुमिता कुमारी भी टीम में जगह बनाने से चूक गईं। झारखण्ड की कोमोलिका बारी व अंकिता भगत रिकर्व टीम में जगह बनाने में कामयाब हुई हैं। ट्रायल में कोमोलिका पहले व अंकिता तीसरे स्थान पर रहीं।
टीम इस प्रकार है
रिकर्व महिला
कोमोलिका बारी, रिद्धि व अंकिता भगत
रिकर्व पुरुष
आदित्य चौधरी, पार्थ संलूखे व अतुल वर्मा
कंपाउंड महिला
ज्योति सुलेखा, मुस्कान किरार व प्रिया गुर्जर
कंपाउंड पुरुष
अभिषेक वर्मा, संगमप्रीत बिसला व ऋषभ







