| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
झारखंड टेनिस एसोसिएशन की ओर से 8 से 12 जनवरी तक खेल गांव स्थित टेनिस स्टेडियम में महिला राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 12 जनवरी को ही खेला जाएगा। एकल और युगल दो श्रेणियो में मैच खेले जाएंगे। टूर्नामेंट के सफल संचालन के लिए उत्तर प्रदेश के रेफरी रांची पहुंच चुके हैं। टूर्नामेंट के तकनीकी निदेशक और सहायक मैच रेफरी रविवार को रांची पहुंचेंगे। झारखंड में 34वें राष्ट्रीय खेलों के बाद यह पहला राष्ट्रीय स्तर का टेनिस टूर्नामेंट है। जो कि झारखंड टेनिस एसोसिएशन द्वारा अखिल भारतीय टेनिस एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है।







