| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
तालकटोरा दिल्ली तरण ताल स्टेडियम में आयोजित 67वीं स्कूली नेशनल गेम तैराकी प्रतियोगिता U-19 बालक वर्ग में 200 मी ब्रेस्ट स्ट्रोक में राणा प्रताप ने सिल्वर मेडल हासिल किया। जो सिर्फ अपने प्रतिद्वंदी केरला से .18 माइक्रो सेकंड का अंतर रहा। राणा प्रताप ने तैराकी में झारखंड के लिए पहला पदक जीता।
उनके इस उपलब्धि पर स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के शिक्षा सचिव के रवि कुमार, एसपीडी किरण कुमार पासी, राज्य परियोजना कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन ए सोरेग टीम मैनेजर सुमन कुमार, शेखर कुमार कोच उमेश पासवान, श्रीमती गीतांजलि सिंह, एचओडी प्रवीण कुमार सिंह झारखंड तैराकी संघ की ओर से शैलेंद्र कुमार तिवारी और शिक्षा परियोजना के खेल कोषांग अधिकारियों की ओर से उन्हें बधाई दी गई है।







