Saturday, November 21, 2026
  • Login
Sports Jharkhand
  • Home
  • Love All
  • Awards
    • Arjuna
    • Dronacharya
    • Dhyanchand Award
    • Khel Ratna
    • Padma Award
  • Infrastructure
  • Documents
  • Gallery
    • Photo Gallery
    • Newspaper Clips
  • Upcoming Events
No Result
View All Result
  • Home
  • Love All
  • Awards
    • Arjuna
    • Dronacharya
    • Dhyanchand Award
    • Khel Ratna
    • Padma Award
  • Infrastructure
  • Documents
  • Gallery
    • Photo Gallery
    • Newspaper Clips
  • Upcoming Events
No Result
View All Result
Sports Jharkhand
No Result
View All Result
Home SPORTSJHARKHAND.com EXCLUSIVE

JSCA स्टेडियम परिसर में लगाई जाएगी स्व अमिताभ चौधरी की आदमकद प्रतिमा, लॉबी में स्वर्ण जड़ित फ्रेम में भी यादों को संजोने की तैयारी में जुटा प्रबंधन

अमिताभ चौधरी के आदर्शों को तिलांजलि देनेवाले पदाधिकारी यादों को संजोने में दिख रहे सबसे आगे

Sushil Singh Mantu by Sushil Singh Mantu
10-08-2023 @ 11:13 AM
in SPORTSJHARKHAND.com EXCLUSIVE
0 0
A A
0
JSCA स्टेडियम परिसर में लगाई जाएगी स्व अमिताभ चौधरी की आदमकद प्रतिमा, लॉबी में स्वर्ण जड़ित फ्रेम में भी यादों को संजोने की तैयारी में जुटा प्रबंधन
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter
image_pdfimage_print
रांची

sportsjharkhand.com EXCLUSIVE 

अमिताभ चौधरी के निधन के बाद उनकी यादों को संजोने में झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) दिल्ली जिला क्रिकेट संघ (DDCA) की तर्ज पर जुट गया है। DDCA की राह पर चलते हुए कमिटी ऑफ मैनेजमेंट ने निर्णय लिया है कि JSCA स्टेडियम परिसर में अमिताभ चौधरी की भव्य प्रतिमा लगाई जाएगी। साथ ही अमिताभ चौधरी पवेलियन की लॉबी में स्वर्ण जड़ित फ्रेम में उनकी यादों को भी जीवंत रूप प्रदान किया जाएगा। JSCA ने अमिताभ चौधरी की यादों से जुड़ी दोनों योजनाओं की प्रशासनिक सहमति दे दी है। अनुमान है कि दोनों योजनाओं पर लगभग 1.5 करोड़ रुपए खर्च होंगे। प्रतिमा निर्माण की दिशा में अभी कुछ भी सार्थक पहल नहीं हो पाई है लेकिन स्वर्ण जड़ित फ्रेम में अमिताभ चौधरी की यादों को समेटने में एक वरीय पदाधिकारी काफी ज्यादा ही रुचि दिखा रहे हैं। पदाधिकारी काफी अच्छे “मैनेजर” रहे हैं। पहले उन्होंने JSCA के सारे कमाऊ संसाधन यथा रेस्टोरेंट, बार, कमरे, स्विमिंग पूल, टेनिस कोर्ट, बैडमिंटन कोर्ट और दुकानें कंट्री क्रिकेट क्लब (CCC) के लिए ले लीं। बाद में आका को नमक हलाली का हवाला दे करवट बदलते हुए JSCA के पदाधिकारी बन बैठे और बेटे के लिए भी एक सीट “आरक्षित” करवा ली।

 

प्रतिमा लगाने पर खर्च होंगे लगभग एक करोड़ रुपए

अमिताभ चौधरी की स्मृति में बननेवाली प्रतिमा स्टेट ऑफ आर्ट होगी। प्रतिमा निर्माण में लगभग एक करोड़ रुपए के खर्च का अनुमान है। देश के मशहूर आर्टिस्टों से संपर्क साधा जा रहा है। प्रतिमा की ऊंचाई अपने आधार के साथ कम से कम 10 से 12 फीट की होगी। रात को भी प्रतिमा स्थल रंगबिरागी रौशनी से गुलजार होगा। कुछ फव्वारे लगाने की योजना पर भी काम हो रहा है। प्रतिमा मुख्य द्वार के आसपास ही लगेगी लेकिन कहां इसपर भी अब तक सहमति नहीं बन पाई है।

 

स्वर्ण जड़ित फ्रेम पर लगभग 50 लाख रुपए होंगे खर्च

JSCA के अमिताभ चौधरी पवेलियन की लॉबी में 13 फीट चौड़ी और 9 फीट ऊंची 24 कैरेट गोल्ड जड़ित फ्रेम के निर्माण पर लगभग 50 लाख रुपए के खर्च का अनुमान है। इस फ्रेम में स्वर्ण जड़ित JSCA स्टेडियम की पृष्ठभूमि में अमिताभ चौधरी की 5 गुना 5 फीट की मुस्कुराती तस्वीर चस्पा होगी। फ्रेम के निर्माण के लिए JSCA की कमिटी ऑफ मैनेजमेंट के समक्ष DIVINITY नामक ब्रांड ने 23 जुलाई को एक प्रेजेंटेशन भी दिया।

 

DIVINITI नामक ब्रांड को काम दिलाना चाहते हैं एक पदाधिकारी

DIVINITY नामक ब्रांड के अधिकारियों ने 23 जुलाई को कमिटी ऑफ मैनेजमेंट के समक्ष अपना प्रेजेंटेशन दिया। इस दौरान कंपनी ने तीन ऑप्शन भी दिखाए। प्रेजेंटेशन के बाद 28 जुलाई को कंपनी के MD ने JSCA को लगभग 50 लाख रुपए का कोटेशन भी भेज दिया। JSCA में DIVINITI नामक ब्रांड की ब्रांडिंग JSCA के एक काबिल पदाधिकारी कर रहे हैं। लेकिन JSCA के वित्तीय संबंधी नियम इसमें बाधक बन रहे हैं। फिर भी JSCA के एक काबिल पदाधिकारी काम इसी कंपनी को दिए जाने का दवाब भी बना रहे हैं।

 

अमिताभ के आदर्शों को तिलांजलि देनेवाले यादों को संजोने में सबसे आगे

जब तक अमिताभ चौधरी रहे तब तक परदे के सामने या परदे के पीछे से JSCA और JSCA स्टेडियम परिसर के अनुशासन और कार्यपद्धति उसी दृत गति से चलता रहा, जैसा अमिताभ चौधरी ने तय किया था। अमिताभ चौधरी के निधन के बाद JSCA और JSCA स्टेडियम परिसर में अनुशासन रोजाना तार तार हो रहा है, मुफ्तखोरों का जमावड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। ऐसे में अब स्वयं की स्वार्थ पूर्ति के लिए अमिताभ के विरोधियों को गले लगाने वाले पदाधिकारी अमिताभ की यादों को संजोए रखने का स्वांग रच रहे हैं।

Tags: Amitabh ChoudharyBCCIDIVINITYJSCAJSCA International Cricket Stadiumअमिताभ चौधरी
Sushil Singh Mantu

Sushil Singh Mantu

Next Post
सिक्यूरिटी टेंडर को लेकर खेल मंत्री और JSSPS की टेंडर कमिटी आमने-सामने : खेल मंत्री ने पत्र लिखकर आदेश दिया टेंडर रद्द करो, LMC के CEO ने कहा टेंडर कमिटी का निर्णय सही, एक्जीक्यूटिव कमिटी के पास निर्देश के लिए भेजी फाइल

सिक्यूरिटी टेंडर को लेकर खेल मंत्री और JSSPS की टेंडर कमिटी आमने-सामने : खेल मंत्री ने पत्र लिखकर आदेश दिया टेंडर रद्द करो, LMC के CEO ने कहा टेंडर कमिटी का निर्णय सही, एक्जीक्यूटिव कमिटी के पास निर्देश के लिए भेजी फाइल

Contact Address:

236, Janak Nagar, Hesal
PO : Hehal
Ranchi, Jharkhand
PIN : 834005

Reach us at

+91 9470777777
sportsjharkhand@gmail.com
info@sportsjharkhand.com
www.sportsjharkhand.com

Popular Keywords

10 X Rifle Club11वीं सीनियर राष्ट्रीय ड्रैगन बोट रेसिंग प्रतियोगिता 202313वीं झारखंड स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप13वीं हॉकी इंडिया जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप13वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सीनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप 202314वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला और पुरुष चॉकबॉल प्रतियोगिता15वीं झारखंड स्टेट फेंसिंग चैंपियनशिप15वीं राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता15वीं स्टेट तीरंदाजी प्रतियोगिता 202316वां राज्यस्तरीय सीनियर महिला17th Junior Athletics1972 Munich Olympic1980

Recent News

खेल निदेशालय ने दिवंगत प्रशिक्षक प्रतिमा बरवा का संविदा विस्तार नहीं करने पर सिमडेगा DSO से कारण पृच्छा की

खेल निदेशालय ने दिवंगत प्रशिक्षक प्रतिमा बरवा का संविदा विस्तार नहीं करने पर सिमडेगा DSO से कारण पृच्छा की

November 19, 2026
गुलाम रब्बानी झारखंड फुटबॉल संघ की कमान 1 नवंबर को परिजनों को सौंपने की तैयारी में जुटे, पूर्व मंत्री सह अध्यक्ष मिथिलेश ठाकुर निपटाए जाएंगे

गुलाम रब्बानी झारखंड फुटबॉल संघ की कमान 1 नवंबर को परिजनों को सौंपने की तैयारी में जुटे, पूर्व मंत्री सह अध्यक्ष मिथिलेश ठाकुर निपटाए जाएंगे

October 28, 2026

© 2020 All Rights Reserved Sports Jharkhand - Developed by PV Web Solution.

  • Home
  • Love All
  • Awards
    • Arjuna
    • Dronacharya
    • Dhyanchand Award
    • Khel Ratna
    • Padma Award
  • Infrastructure
  • Documents
  • Gallery
    • Photo Gallery
    • Newspaper Clips
  • Upcoming Events
  • Login

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In