| रांची टीम sportsjharkhand.com |
12वीं झारखंड स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप का आयोजन आगामी 5 से 7 अगस्त तक टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज, होटवार रांची में आयोजित होगा। झारखंड स्टेट राइफल एसोसिएशन के महासचिव उत्तमचंद और उपाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि इस चैंपियनशिप में झारखंड राज्य के विभिन्न जिलों के करीब 450 शूटर भाग लेंगे । इसमें करीब 60 तरह की अलग अलग स्पर्धा होगी जिसमें 12 साल की उम्र से लेकर 60 साल से अधिक उम्र की लोग अलग अलग प्रतिस्पधाओं में भाग ले सकते है। प्रतियोगिता का उद्घाटन राज्य के खेल मंत्री हफीज़ूल हसन करेंगे जबकि इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में दैनिक भास्कर के स्टेट एडिटर अंकित शुक्ला और प्रभात खबर रांची के स्थानीय संपादक संजय मिश्रा के अलावा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे। प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागी जोनल प्रतियोगिता के अलावा जीवी मावलंकर एवं नेशनल चैंपियनशिप में भाग लेंगे। विधानसभा अध्यक्ष रबींद्र नाथ महतो समापन समारोह के मुख्य अतिथि होंगे।






