| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की जंयती के अवसर पर तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी एवं केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष बबलू मुंडा मुख्य पहान जगलाल पहान के संयुक्त रूप से मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर इसकी शुरुआत की।
आज के शुरुआती मैच में जय मसीह क्लब बरियातू एवं आदिवासी कल्ब पंडरा के बीच के मैच में आदिवासी कल्ब पंडरा ने 3-0 से आदिवासी कल्ब पंडरा विजय हुआ। दुसरा मैच में अन्सं कल्ब कांके एवं नाईन बुलेट कल्ब कवली के बीच खेला गया। जिसमें 2-1 से नाईन बुलेट कवली विजय हुआ।
हॉकी स्टेडियम में माल्यार्पण
एस्ट्रो टर्फ हॉकी स्टेडियम रांची में खेलकूद युवा कार्य निदेशालय के निदेशक,निदेशालय के अवर सचिव, उपनिदेशक झारखंड खेल प्राधिकरण के एवं भारतीय हॉकी संघ के महासचिव भोलानाथ सिंह के साथ-साथ रांची जिला के खेल पदाधिकारी एवं आवासीय हॉकी सेंटर के खिलाड़ी, हॉकी खेल प्रेमी एवं जिला कार्यालय के कर्मचारियों ने जयपाल सिंह मुंडा के प्रतिमा पर माल्याअर्पण किया। बताते चले कि मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा के जयंती के अवसर पर रांची में और भी कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। कई जगह पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।







